September 8, 2026
Screenshot

Screenshot

वाराणसी ख़बर: अखरी बाईपास से भिखारीपुर तक करोड़ों का सड़क घोटाला! 5 साल जनता कीचड़ में, PWD के अधिकारी से लेकर विधायक तक मौन

वाराणसी। योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस के दावे की धज्जियां उड़ाती तस्वीर वाराणसी के अखरी बाईपास से भिखारीपुर रोड पर देखने को मिल रही है। करोड़ों रुपये की लागत से बनी ये सड़क पहली बारिश से ही तालाब बन गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, घटिया डामर उखड़ा हुआ, फिसलन से रोज हादसे।

हालत ये है कि –
ऑटो पलट रही है, टोटो पलट रही है, बाइक-साइकिल सवार रोज गिरकर लहूलुहान हो रहे हैं। बच्चे सही समय से स्कूल नहीं जा पा रहे, भारी जाम के चलते मरीज अस्पताल नहीं पहुँच पा रहे, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख बंद किये बैठा है।

कौन है जिम्मेदार? सीधा सवाल –
1. PWD विभाग के अधिकारी: करोड़ों का टेंडर पास किया, बिना गुणवत्ता जांचे भुगतान कर दिया। साइट पर इंजीनियर कभी आया ही नहीं। घटिया मटेरियल से बनी सड़क को पास कैसे किया गया?
2. ठेकेदार – अधिकारी गठजोड़: स्थानीय जनता का सीधा आरोप है – ठेकेदार और PWD के कर्मचारियों ने मिलकर सरकारी पैसे का खुला बंदरबांट किया है।
3. क्षेत्रीय विधायक / जनप्रतिनिधि: चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करके वोट ले लेते हैं, लेकिन 5 साल तक इस बदहाल सड़क पर जनता मरती है तो एक बार भी सुध लेने नहीं आते। आखिर विधायक निधि और विकास कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी किसकी है?

ये सिर्फ सड़क का घोटाला नहीं, ये जनता के टैक्स के पैसे, जनता के भरोसे और जनता की जान के साथ खिलवाड़ है।

See also  New Year 2025: क्‍यों हर साल 1 जनवरी को ही मनाया जाता है नव वर्ष! कभी सोचा है आपने?

जनता का सीधा अल्टीमेटम:
सूत्रो की जानकारी के अनुसार जनता ने चेतावनी देते हुए कहा –

>PWD के भ्रष्ट अधिकारियों से लेकर इस सड़क को पास करने वाले हर कर्मचारी और क्षेत्रीय विधायक को जवाब देना होगा। अगर इस पूरे घोटाले की उच्च स्तरीय जांच, सड़क का सैंपल टेस्ट और दोषियों पर FIR दर्ज हों

जनता की मांग:
इस भ्रष्टाचार की जांच किसी लोकल इंजीनियर से नहीं, बल्कि मंडलायुक्त स्तर की टीम से कराई जाए और दोषी ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए।

इस पूरे प्रकरण में रोहनिया विधायक के अनुसार दी गई जानकारी 

आप भी अपनी राय कमेंट में लिखें – क्या आपके क्षेत्र में भी ऐसी भ्रष्ट सड़कें हैं?

>वाराणसी (अखरी बाईपास – भिखारीपुर): यहां जलजमाव, पाइपलाइन लीक और सीवर जाम ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है, सीवर चोक होने से बदबू और बीमारी का खतरा बढ़ गया है। जनता शिकायत कर-कर के थक चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
न्यूज़ एडिटर | देहाती लेखक
Latest entries
See also  रोहनिया विधानसभा में स्ट्रीट लाइट की बड़ी पड़ताल शुरू करेगा देहाती लेखक, हर बस्ती में जाकर होगी जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *