October 23, 2026
Screenshot

Screenshot

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज शुक्रवार 23 अक्टूबर को मतदान हो रहा है। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की इन सीटों के लिए चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 152 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा 24 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

14.81 लाख मतदाता, 2697 मतदान स्थल

इस चुनाव में 14.81 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 2,697 मतदान स्थलों पर होगा। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

——-देहाती लेखक

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
See also  Varanasi News: राष्ट्र निर्माण में युवा हैं देश का भविष्य, ABVP के पूर्व प्रांत प्रमुख विनय पांडेय ने कहा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *