Screenshot
वाराणसी। शुक्रवार 23 अक्टूबर को दोपहर 11:30 बजे संयुक्त व्यापार मंडल के तत्वावधान में काशी के प्रमुख व्यापार मंडलों की ऑनलाइन बैठक हुई।
बैठक में काशी की धरती पर पहली बार हो रहे एयर शो और भारतीय सेना के शौर्य-पराक्रम का स्वागत किया गया। साथ ही जिला प्रशासन के मनमाने और एकतरफा निर्णय पर घोर आपत्ति दर्ज की गई।
व्यापार मंडल का आरोप है कि आयोजन के लिए व्यापारिक संगठनों को विश्वास में लिए बिना रूट डायवर्जन और जगह-जगह रोक लगाई गई। इससे वाराणसी के प्रमुख बाजार तीन दिनों की अघोषित बंदी झेल रहे हैं। माल की आपूर्ति बाधित है और ग्राहक व कर्मचारियों का आना मुश्किल हो गया है, जिससे व्यापार को भारी नुकसान हो रहा है।

बैठक में जिला प्रशासन के उपेक्षात्मक रवैये के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई।
बैठक में बनारस बंद की भी चर्चा उठी, लेकिन व्यापारियों ने इसे खारिज करते हुए भारतीय सेना के प्रति पूर्ण समर्थन जताया और शासन से स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बैठक में उद्योग व्यापार मंडल, पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल सहित नगर के प्रमुख संगठन शामिल रहे। इसमें सविता सिंह, शिवकुमार गुप्ता, विकास श्रीवास्तव, आरती देवी पटेल, राधिका तिवारी और शुभम सिंह मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
वाराणसीOctober 23, 2026वाराणसी: संयुक्त व्यापार मंडल का भारतीय सेना और एयर शो को पूर्ण समर्थन, जिला प्रशासन के रवैये का विरोध
वाराणसीOctober 23, 2026ब्रेकिंग: वाराणसी में करंट से झुलसा युवक, आधे घंटे तक नहीं मिली एंबुलेंस
राजनीतिOctober 23, 2026यूपी में आज MLC की 11 सीटों पर मतदान, 14.81 लाख वोटर करेंगे फैसला
CrimeOctober 23, 2026रात 1 से 2 बजे के बीच वारदात, बच्ची के जागने तक नहीं हुई थी चोरी; पुलिस ने शुरू की जांच
