October 23, 2026
Screenshot

Screenshot

वाराणसी। अशोक विहार कॉलोनी फेज-1, पहड़िया में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। करंट की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक बुरी तरह झुलस गया।

बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक युवक मौके पर ही तड़पता रहा। स्थानीय लोगों ने कई बार 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन हर बार जवाब मिला कि क्षेत्र में एक ही एंबुलेंस है और वह भी BHU के पास है।

d242a0b0-0a3b-49e6-8559-9727c3329ef8

गंभीर रूप से झुलसे होने के कारण लोग उसे निजी साधन से अस्पताल ले जाने में असमर्थ रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस भी मौके पर बेबस नजर आई और एंबुलेंस का इंतजार करती रही।

व्यवस्था पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर वाराणसी की आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। सवाल यह है कि जब आपातकाल में ही एंबुलेंस नदारद रहेगी तो आम आदमी की जान की जिम्मेदारी कौन लेगा?

——-देहाती लेखक

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
See also  Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति आज, जानें पुण्य और महापुण्य काल का मुहूर्त और महत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *