September 16, 2026
Screenshot

Screenshot

EXCLUSIVE: रोहनिया से मोहनसराय तक ‘जहर’ का कारोबार! पहले भी हुई थी जांच, सैंपल फेल भी हुए, फिर भी दुकानों पर धड़ल्ले से बिक रहा मिलावटी खोआ और मिठाई, आखिर किसके इशारे पर मेहरबान है खाद्य विभाग?

वाराणसी, रोहनिया (देहाती लेखक एक्सक्लूसिव)। देहाती लेखक की टीम ने जब रोहनिया से लेकर मोहनसराय तक ग्राउंड जीरो पर पड़ताल की तो चौंकाने वाला सच सामने आया। यहां मिठाई नहीं, सीधे लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ परोसा जा रहा है।

लोकेशन वही, खेल वही – मातलदेई, रोहनिया, मोहनसराय, अष्टभुजा मंदिर, काशीपुर चौराहा, राजातालाब, लठिया बाईपास, बछाव तिराहा, हेरिटेज हॉस्पिटल के आसपास की कई दुकानों पर सुबह 5 बजे से ही बाहर से आने वाले सफेद जहर यानी नकली खोआ की सप्लाई होती है। सूत्रों के मुताबिक यह खोआ पाम ऑयल, मिल्क पाउडर और केमिकल से बनाया जाता है जो 120 रुपये किलो तक पड़ता है और इससे बनी मिठाई 400 रुपये किलो बेची जाती है।

पुराना खेल, नया नहीं है:
यह कोई नया मामला नहीं है। 2 साल पहले भी खाद्य विभाग ने रोहनिया बाजार में छापा मारा था, 3 दुकानों के सैंपल लिए थे। सूत्र बताते हैं कि सैंपल फेल भी हुए थे, नोटिस भी जारी हुआ था, लेकिन आज तक एक भी दुकान का लाइसेंस रद्द नहीं हुआ, एक भी FIR नहीं हुई। जांच फाइलों में दफन हो गई और मिलावटखोरों के हौसले और बुलंद हो गए।

जांच के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं?
सबसे बड़ा सवाल यही है। जब सैंपल फेल होता है तो दुकान सील क्यों नहीं होती? जब हर त्योहार पर वही दुकानदार नकली खोआ बेचते पकड़े जाते हैं तो उन पर रासुका/गैंगस्टर क्यों नहीं लगता? क्या विभागीय मिलीभगत से ही ये पूरा खेल चल रहा है? ग्रामीणों का आरोप है कि सैंपल के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है।

See also  हिंदी दिवस: महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिंदी दिवस

अब नवरात्र और दीपावली सिर पर है, ऐसे में अगर अभी कार्रवाई नहीं हुई तो सैकड़ों परिवार इस मिलावटी जहर को प्रसाद समझकर खाएंगे और अस्पताल पहुंचेंगे।

देहाती लेखक की मांग है कि जिलाधिकारी वाराणसी स्वयं इस मामले का संज्ञान लें, मातलदेई, रोहनिया, मोहनसराय, अष्टभुजा मंदिर, काशीपुर चौराहा, राजातालाब, लठिया बाईपास, बछाव तिराहा, हेरिटेज हॉस्पिटल के पास धड़ल्ले से बिक रहा केमिकल वाला खोआ और मिठाई!

आसपास की सभी संदिग्ध दुकानों पर एक साथ छापेमारी हो, लाइव सैंपलिंग हो और जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए।

अगर आपके पास भी ऐसी किसी दुकान का वीडियो/फोटो है तो हमें [ 99103 19817, 941579 9270 ] पर भेजें, आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

> 🔥 DEHATI LEKHAK EXCLUSIVE – सबसे बड़ी पड़ताल🔥
> रोहनिया से मोहनसराय तक बिक रहा है जहर!
> मातलदेई, रोहनिया, मोहनसराय, अष्टभुजा मंदिर, काशीपुर चौराहा, राजातालाब, लठिया बाईपास, बछाव तिराहा, हेरिटेज हॉस्पिटल के पास धड़ल्ले से बिक रहा केमिकल वाला खोआ और मिठाई!
> सबसे बड़ा खुलासा: 2 साल पहले भी जांच हुई, सैंपल फेल हुए, पर एक भी दुकान सील नहीं हुई! आखिर किसका हाथ है इन मिलावटखोरों पर?
> त्योहार से पहले ये खबर हर घर तक पहुंचनी चाहिए! शेयर करो, ताकि DM साहब तक बात पहुंचे।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
न्यूज़ एडिटर | देहाती लेखक
Latest entries
See also  Varanasi News: मेहंदी सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *