Screenshot
लोहता। लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। एक मकान के बंद कमरे से करीब 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। खास बात यह है कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में ही सो रहे थे।
पीड़ित आशीष शर्मा के अनुसार, वे रात 12 बजे अपने परिवार के साथ सो गए थे। रात 12:30 से 1 बजे के बीच उनकी छोटी बच्ची जगी थी, उस समय तक चोरी नहीं हुई थी। आशंका है कि रात 1 से 2 बजे के बीच चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात पार कर दिए।
परिवार को सुबह 5 बजे चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची लोहता पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है।
Author Profile

Latest entries
वाराणसीOctober 23, 2026ब्रेकिंग: वाराणसी में करंट से झुलसा युवक, आधे घंटे तक नहीं मिली एंबुलेंस
राजनीतिOctober 23, 2026यूपी में आज MLC की 11 सीटों पर मतदान, 14.81 लाख वोटर करेंगे फैसला
CrimeOctober 23, 2026रात 1 से 2 बजे के बीच वारदात, बच्ची के जागने तक नहीं हुई थी चोरी; पुलिस ने शुरू की जांच
भ्रष्टाचारOctober 19, 2026पुलिस ने पूछा – अनुमोदन कहाँ है? तो कुलसचिव आज तक बता ही नहीं पाए संपूर्णानंद विश्वविद्यालय का नया कारनामा
