October 19, 2026
Screenshot

Screenshot

 

राजातालाब / वाराणसी। ग्राम पंचायत देउरा में स्थित प्राचीन डीह बाबा मंदिर पर रविवार को गांव को खुशहाल एवं सुख, शांति, समृद्धि के लिए ग्रामीणों और माननीय लोगों द्वारा विधि-विधान से हवन पूजन किया गया।

मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां दी गईं और गांव के कल्याण, अच्छी फसल, आपसी भाईचारा और खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि डीह बाबा गांव के रक्षक देवता हैं और हर वर्ष यहां सुख-शांति के लिए हवन पूजन का आयोजन किया जाता है।

मान्यता है कि डीह बाबा के आशीर्वाद से गांव में सुख-समृद्धि बनी रहती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

——-देहाती लेखक ✍️ 

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
See also  वाराणसी न्यूज: भीषण गर्मी में भगवान को भी मिल रही राहत, भक्त ने लगवाये मंदिर में पंखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *