Varanasi News: किशोरियों को स्वावलंबी बनाने हेतु खोला गया सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र
देहाती संवाददाता। राजातालाब आशा विश्वास ट्रस्ट व मनरेगा मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में आज ग्राम सभा गौर मे किशोरियों हेतु सिलाई केंद्र खोला गया,केंद्र का उद्घाटन आशा कार्यकर्ती संध्या ने किया ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किशोरियों के स्वावलंबी होने से एक बेहतर समाज की स्थापना में सहायता मिलेगी, समाज अभी भी लड़का लड़की में भेद करता है परंतु इस तरह के प्रयास निश्चित ही समाज को आइना दिखाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि एक किशोरी स्वावलंबी हो गयी तो पूरा परिवार खुशहाल होता है. मनरेगा मजदूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने कहा कि हमलोग किशोरियों में छुपे हुनर को लेकर काम कर रहे है हमलोग चाहते है कि जो हुनर किशोरियों में है वो बाहर आये ताकि समाज उनकी प्रतिभा को देख पाए, उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूर यूनियन समता किशोरी युवा मंच नाम से किशोरियों का संगठन बनाया है जिसमें करीब 1700 किशोरियां सदस्य है।
इन किशोरियों के साथ हमलोग शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलम्बन को लेकर काम कर रहे है. उन्होंने बताया कि आने वाले समय मे कुछ और गांवों में किशोरी सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा जिससे अधिक से अधिक किशोरियां लाभान्वित होकर एक बेहतर समाज की स्थापना में अपना सहयोग दे सकें। कार्यक्रम में सुरेश राठौर, रेनू पटेल, मुश्तफ़ा, राजकुमारी, पूजा, प्रियंका, ज्योति, सरोज, रामदुलारी, रीना, उर्मिला, प्रतिमा, प्रकाश, सिमरन, पिंकी, अनिल, रोशन, साधना, कविता, नीलम, निर्मला, सावित्री सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सपना ने किया ।
Author Profile

Latest entries
CrimeOctober 17, 2026थाना राजातालाब पुलिस को बड़ी सफलता, जुआ खेलते 09 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹8,450 नगद बरामद
वाराणसीOctober 17, 2026एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में लोहता पुलिस का सराहनीय कार्य – मिशन शक्ति के तहत बिछड़े परिवार बसे, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव का पाठ पढ़ाया
राजनीतिOctober 17, 2026किसान नेता नीरज पाण्डेय को कांग्रेस ने दिया बड़ा तोहफा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त
समाचारOctober 16, 2026गाजीपुर के लाल ने पेश की मिसाल! मुबारकपुर हरतरा में जयचन्द उर्फ कल्लू वर्मा ने कराया गांव में महासफाई अभियान
