October 26, 2026
Screenshot

Screenshot

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 26 अक्टूबर से 01 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 मनाया जा रहा है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम के तहत प्रशासन भवन के स्वागती हॉल में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। सभी ने ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने व भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने का संकल्प लिया।

मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने कहा कि यह सप्ताह सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती वाले सप्ताह में मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय समाज व कार्यस्थल पर नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ कर भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति का संदेश देता है।

इस मौके पर PCEE मनीष कुमार, PCME विवेक शील, PCMM आलोक अग्रवाल, PFA मुक्तेश मित्तल, PCE राम जन्म, PCPO लालजी चौधरी, PCMD डॉ. सुनील कुमार, IG-cum-PCSC देवराज कुमार मौर्य, DGM सागर, Dy. CVO नीरज सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
See also  यूपी news: जौनपुर शादी में आए युवक पर बरसती रहीं लाठियां: दबंगों ने युवक को खेत में खींचकर पीटा, सिर फोड़ा, फिर लहूलुहान हालत में युवक पहुंचा उपचार केन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *