October 26, 2026
Screenshot

Screenshot

आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार को हरसोस गांव में बालिका महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरसोस, नागेपुर, बीरभानपुर, हरपुर, खेवली, भतसार, कपड़फोड़वा सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों किशोरी लड़कियों ने हिस्सा लिया।

रैली से गूंजा गांव
किशोरियों ने कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ जोरदार रैली निकाली। रैली के दौरान –
“बाल विवाह बंद करो, तिलक दहेज छोड़ो, जाति पाति तोड़ो”
“भीख नहीं अधिकार चाहिए, जीने का सम्मान चाहिए”
“औरत भी जिंदा इंसान है, भोग की वस्तु नहीं”
“कन्या भ्रूण हत्या बंद करो”
जैसे नारों से पूरा गांव गूंज उठा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और विचार गोष्ठी
हरसोस गांव स्थित आशा सिलाई कढ़ाई केंद्र पर आयोजित महोत्सव का उद्घाटन लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने दीप जलाकर किया। किशोरी समूह की लड़कियों ने बाल विवाह और दहेज पर रोक की मांग की। कई लड़कियों ने भ्रूण हत्या, दहेज, गैर-बराबरी और यौन उत्पीड़न पर आधारित नाटक, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह और दहेज समाज के लिए अभिशाप है। कम उम्र में शादी के कारण लड़कियों की पढ़ाई छूट जाती है और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

सामाजिक कार्यकर्ता आशा राय ने कहा, “आज घर में भी लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। कई बार परिवार और रिश्तेदार ही यौन शोषण करते हैं, इसलिए लड़कियों को यौन हिंसा के बारे में जागरूक होना और शिक्षित होना बेहद जरूरी है।”

कार्यक्रम में शामिल लोग
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीता पटेल ने की, संचालन मनीषा ने किया और स्वागत चंद्रकला व प्रेमा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मनीषा और रिया ने किया।

See also  आरोप: सुंदरपुर का 'बंगाल स्वीट हाउस': मिठास की आड़ में जहर का कारोबार, 10-10 दिन की सड़ी मिठाईयाँ परोस रहा, प्रशासन मौन!

इस अवसर पर सुनील, जगदीश मास्टर, रंजीत, पूनम, आशीष, विद्या, राजेश, ममता, नीता, सीमा, प्रतिमा, रामबचन, सोनी, राजकुमारी, गोल्डी, शबनम, सुमन, काजू, नेहा, साक्षी, सीता, पायल, सुलेखा, अमृता, पिंकी, राधिका, संजना, सानिया, मधु, रिया, आंचल, मधुबाला, प्रियंका, रानी, बंदना, गूंजा, करिश्मा, निशा आदि मौजूद रहीं।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *