Screenshot
रोहनिया विधानसभा में स्ट्रीट लाइट की बड़ी पड़ताल शुरू करेगा देहाती लेखक, हर बस्ती में जाकर होगी जांच
कितनी लाइटें लगीं? कहाँ-कहाँ लगीं? कितनी जल रही हैं और कितनी बंद पड़ी हैं? देहाती लेखक लाएगा पूरी लिस्ट
वाराणसी, रोहनिया। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि और नगर/पंचायत के पैसे से लगी स्ट्रीट लाइटों को लेकर जनता की लगातार शिकायतों के बाद, देहाती लेखक डिजिटल मीडिया ने पूरे विधानसभा में बड़ी पड़ताल शुरू करने का फैसला किया है।
पिछले कुछ महीनों में रोहनिया, मोहनसराय समेत कई इलाकों से लोगों ने दावा किया की लाइटें कुछ दिन जलने के बाद बंद हो गईं या उनकी रोशनी बेहद कम हो गई है, जिससे रात में अंधेरे के कारण हादसों का डर बना रहता है।
देहाती लेखक की पड़ताल में 5 बातें सामने लाई जाएंगी:
1. कुल कितनी लाइटें लगीं?
RTI और आधिकारिक रिकॉर्ड से पता लगाया जाएगा कि रोहनिया विधानसभा में पिछले 3 सालों में कुल कितनी स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं।
2. कहाँ-कहाँ और किन-किन बस्तियों में लगीं?
हर ग्राम पंचायत और वार्ड की लिस्ट बनाई जाएगी – किस बस्ती को कितनी लाइटें मिलीं और किस बस्ती में एक भी नहीं लगी।
3. कितनी जल रही हैं, कितनी खराब हैं?
हमारी टीम रात में हर गाँव में जाकर मौके का वीडियो बनाएगी। कौन सी लाइट जल रही है, कौन सी खराब है, इसका पूरा ग्राउंड रिपोर्ट तैयार होगा।
4. रोशनी कितनी है?
कई जगह नई लाइटों की रोशनी पहले जैसी नहीं रही। क्या कंपनी की गुणवत्ता खराब है? इसकी भी जांच होगी।
5. एक लाइट की लागत कितनी?
एक स्ट्रीट लाइट की बाजार कीमत क्या है और सरकारी कागजों में उसकी कीमत कितनी दिखाई गई है? इस पर भी जनता के सामने हिसाब रखा जाएगा।
आप भी बनें पड़ताल का हिस्सा
अगर आपके गाँव/मोहल्ले की स्ट्रीट लाइट खराब है, बंद पड़ी है या दिन में भी जल रही है, तो उसकी फोटो/वीडियो, लोकेशन के साथ हमारे व्हाट्सएप नंबर पर भेजें। 99103 19817, 94157 99270 ई-मेल:- dehatilekhak2023@gmail.com, info@dehatilekhak.co.in
देहाती लेखक का वादा है – हर शिकायत को मौके पर जाकर दिखाया जाएगा और जिम्मेदारों से सवाल पूछा जाएगा।
> नोट: हमारा उद्देश्य किसी पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि जनता के पैसे से हुए काम की गुणवत्ता और पारदर्शिता को जनता तक पहुंचाना है।
आपकी बस्ती में लाइट की क्या स्थिति है? कमेंट में जरूर बताएं।
Author Profile

- न्यूज़ एडिटर | देहाती लेखक
Latest entries
वाराणसीSeptember 8, 2026बिजली विभाग समाचार: राजातालाब के सभी फीडरों पर बिजली विभाग का विशेष फोकस, 15 सितंबर से शुरू होगा महा-अभियान
भ्रष्टाचारSeptember 8, 2026Varanasi News: बरसात में रोहनिया के गांवों में सफाई और दवा छिड़काव गायब? ब्लॉक से पंचायत तक जनता पूछ रही है सवाल
वाराणसीSeptember 7, 2026रोहनिया विधानसभा में स्ट्रीट लाइट की बड़ी पड़ताल शुरू करेगा देहाती लेखक, हर बस्ती में जाकर होगी जांच
भ्रष्टाचारSeptember 7, 2026वाराणसी ख़बर: अखरी बाईपास से भिखारीपुर तक करोड़ों का सड़क घोटाला! 5 साल जनता कीचड़ में, PWD के अधिकारी से लेकर विधायक तक मौन
