October 19, 2026
Screenshot

Screenshot

वाराणसी। वाराणसी में सोमवार तड़के करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर गांव के पास ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कॉर्पियो (UP 65 EB 2199) में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला-पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी आधी पिचक गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद तीन लोग हाईवे पर जा गिरे, जबकि एक व्यक्ति ओवरब्रिज से करीब 30 फीट नीचे गिर गया।

विंध्याचल से लौट रहे थे सभी

जानकारी के मुताबिक, कार में 6 लोग सवार थे। सभी विंध्याचल में दर्शन कर वापस काशी लौट रहे थे। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 27 किलोमीटर दूर मिर्जामुराद रूपापुर ओवरब्रिज पर हुआ।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से स्कॉर्पियो को काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

मृतकों की पहचान

मृतकों में तीन की पहचान अमन यादव, गोलू और आलोक मिश्रा के रूप में हुई है। सभी चमाव गांव के रहने वाले और पटेल समाज से बताए जा रहे हैं। चौथे मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। वहीं घायलों की पहचान कन्हैया यादव और निखिल कुमार के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना पर सपा जिला अध्यक्ष वाराणसी सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

See also  2 अक्टूबर: गांधी जी के जंतर से ही प्राप्त हो सकेगी आत्म गौरव की अनुभूति, सर्वोदय आज के समाज की प्रमुख आवश्यकता

——-देहाती लेखक ✍️

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *