‘देउरा’ गांव बजट के अभाव में ‘हर घर जल’ योजना पर ब्रेक, प्यासी बुझाने को तरस रहीं, वाराणसी में जल जीवन मिशन का अधूरा काम, ग्रामीणों के सामने पानी की समस्या
वाराणसी के कुछ गांवों में पानी की समस्या हो गई है. जल जीवन मिशन का काम अधूरा होने से ऐसी नौबत आई है.

वाराणसी: जल जीवन मिशन योजना के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का सपना वाराणसी के आराजी लाइन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत देउरा में सपना ही रहने वाला है. क्योंकि लोगों तक पानी पहुंचाने का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है. इसलिए ग्रामीण पानी के लिए बेहद परेशान हैं. ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट दिन ब दिन गंभीर होता जा रहा है. गर्मी के मौसम में हालात और भी विकराल हो जाते हैं.
जल जीवन मिशन का काम अधूरा
वाराणसी का देउरा गांव इसी समस्या से दो चार हो रहा है. ग्रामीण तालाब में नहाने और कपड़े धोने को मजबूर होते हैं. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन का कार्य वर्षों से अधूरा पड़ा होने से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है. पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू तो हुआ, लेकिन बीच में ही रोक दिया गया. सभी घरों में पानी सप्लाई के लिए नल का कनेक्शन लगाया गया. लेकिन पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है.

स्थानीय लोग नहाने के लिए तालाब का सहारा लेते हैं. जिसमें लोगों के डूबने का डर है. 2 वर्ष से पानी टंकी का निर्माण तो कराया गया है. लेकिन पानी सप्लाई का कार्य एक बार भी शुरू नहीं किया गया. गांव के लोग केवल ठेकेदार को ही जानते हैं जो निर्माण कार्य नहीं करवा रहा है, बाकि अन्य जिम्मेदारों को ग्रामीण नहीं जानते हैं. चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों के द्वारा पानी सप्लाई का कार्य करने की बात कही गई थी लेकिन आज तक पूरी नहीं हुई- अशोक वर्मा (पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य)
दैनिक जरुरतों के लिए भी नहीं मिलता पानी.
स्थानीय पुरुष ओमप्रकाश ने कहा कि ग्रामीण पानी के लिए काफी परेशान हैं. नहाने और पीने के लिए पानी नहीं मिलता है. गांव में हैंडपंप की भी सुविधा नही है. इसके अतिरिक्त ना ही सौर ऊर्जा नल उपलब्ध है.

पानी की टंकी बनी लेकिन पानी नहीं.
पानी की समस्या के लिए प्रशासन से भी कई बार गुहार लगाई गई. लेकिन उसका समाधान नहीं हो रहा है. पानी सप्लाई का कार्य अधूरा है- अमर नाथ राठौर, स्थानीय
ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मांगों को ऊपर तक नहीं पहुंचाते. ग्रामीणों की मांग है कि जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों की तत्काल समीक्षा कर पूरे किए जाएं, ताकि गर्मी के कठिन समय में उन्हें पेयजल के लिए भटकना न पड़े.

शासन से बजट न होने के कारण कार्य अधूरा
इस मामले में जब हमने वाराणसी के आराजी लाइन ब्लॉक जल निगम के एई अभिमन्यु सिंह से बात की तो उनका साफ तौर पर कहना था कि शासन की तरफ से बजट न होने के कारण कार्य अधूरा है बजट की सुकृति होते ही कार्य को पूरा करवा लिया जाएगा|

जल जीवन मिशन के तहत दो साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जल निगम के कार्य अधूरे रहने से ग्रामीण पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। योजनाएं जमीनी स्तर पर लापरवाह अफसरों और ठेकेदारों की भेंट चढ़ रही हैं जिससे ग्रामीण इलाकों में नल का पानी अभी तक नहीं पहुंच पाया है।

अधूरी परियोजनाएं और समस्या: सरकार की मंशा के बावजूदकई गांवों में पाइपलाइन और नल लगाने का काम अधूरा है जिससे लोग अभी भी हैंडपंप या दूरदराज के स्रोतों से पानी भरने को मजबूर हैं।
लक्ष्य और चुनौतियां: जल जीवन मिशन के तहत 81% से अधिक घरों में नल का पानी पहुँचाया जा चुका है लेकिन कुछ क्षेत्रों में यह काम धीमी गति से चल रहा है।
बजट और समय सीमा: केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन को अब 2028 तक बढ़ा दिया है और वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट बढ़ाकर 67,000 करोड़ रुपए कर दिया है लेकिन स्थानीय स्तर पर क्रियान्वयन में लापरवाही अभी भी एक बड़ा मुद्दा है।

सुधार के उपाय: सरकार ने पेयजल आपूर्ति की निगरानी के लिए सुजलम डेटाबेस और मोबाइल ऐप जैसी डिजिटल तकनीकों का उपयोग बढ़ाया है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
ग्रामीण इलाकों में पेयजल की समस्या को लेकर यूपी में भी जल निगम को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि गर्मियों से पहले कार्य पूरा किया जाए।
Author Profile

- न्यूज़ एडिटर | देहाती लेखक
Latest entries
राजनीतिSeptember 11, 2026Varanasi: भाजपा जिला महामंत्री घोषित होने पर अजय दुबे को बधाई देने वालों का लगा तांता, निजी आवास पर किया गया सम्मान
आध्यात्मSeptember 10, 2026वाराणसी ब्रेकिंग: दुधिया तालाब में मछली मारने के लिए जाल डालना कानूनी अपराध, प्रधान पर भी होगी कार्रवाई!
आध्यात्मSeptember 10, 2026वाराणसी। क्या आप जानते हैं किसी भी मंदिर या धार्मिक स्थल के तालाब की मछली मारना सीधे ब्रह्महत्या के समान पाप माना गया है?
वाराणसीSeptember 8, 2026बिजली विभाग समाचार: राजातालाब के सभी फीडरों पर बिजली विभाग का विशेष फोकस, 15 सितंबर से शुरू होगा महा-अभियान
