October 27, 2026
Screenshot

Screenshot

नई दिल्ली। ग्रेटर कैलाश के पॉश इलाके M-71, M-Block Market में डीडीए/एमसीडी की जमीन पर अवैध कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि तीसरी मंजिल पर स्थित Aquaara के संचालक रमणीक सभरवाल द्वारा मार्केट में डीडीए/एमसीडी की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा गया है।

स्थानीय लोगों और पीड़ित दुकानदारों का आरोप है कि आसपास लगे पान के स्टॉल और छोटे दुकानदारों को लगातार प्रताड़ित किया जाता है। डीडीए/एमसीडी की दुकानों को उठवाकर ले जाया जाता है और फिर दुकान दोबारा रखने के नाम पर अवैध वसूली की जाती है।

सबसे बड़ा सवाल – MCD का दोहरा चरित्र

सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि एमसीडी द्वारा जिस तरीके से छोटे दुकानदारों और गुमटी-ठेला वालों को प्रताड़ित किया जा रहा है, वहीं जो बड़े व्यापारी और बार मालिक हैं उनको सुविधा शुल्क लेकर एमसीडी की जमीन पर अतिक्रमण खुद एमसीडी के बड़े अफसरों द्वारा करवाया जा रहा है और महीने में सुविधा शुल्क लिया जा रहा है।

जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डिजिटल इंडिया और छोटे ठेला-खुमचा वालों को व्यापार बढ़ाने की बात कही गई है, तो ये दोहरा चाल क्यों? इस प्रकरण में संबंधित एमसीडी विभाग के कर्मचारियों के ऊपर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

स्थानीय लोगों ने MCD साउथ जोन, DDA और विजिलेंस विभाग से मामले की जांच कर अवैध कब्जा हटाने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  Varanasi news: वाराणसी केंद्रीय कारागार में योग-ध्यान शिविर एवं अध्यात्मिक पुस्तकों का वितरण किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *