Screenshot
संजय सिन्हा की अगुवाई में उठी बड़ी मांग, केंद्र और यूपी सरकार से कायस्थ समाज की अपील
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर 2026। भगवान चित्रगुप्त के नाम पर चित्रगुप्त विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर सोमवार को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हॉल में कायस्थ समाज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली के कायस्थ समाज के विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार से भगवान चित्रगुप्त के नाम पर चित्रगुप्त विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग प्रमुखता से रखी गई।
कार्यक्रम के आमंत्रक एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मणिपुर प्रभारी संजय सिन्हा ने कायस्थ समाज की एकजुटता, शिक्षा के विस्तार और सामाजिक सहभागिता के महत्व पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कायस्थ समाज से आने वाले नितिन नवीन की नियुक्ति को समाज के लिए गौरव का विषय बताया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भगवान चित्रगुप्त के नाम पर शैक्षणिक एवं चिकित्सा संस्थानों की स्थापना की मांग को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना तथा कायस्थ समाज की एकजुटता को मजबूत करना रहा।
Author Profile

Latest entries
समाचारOctober 26, 2026चित्रगुप्त के नाम पर विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज की मांग, दिल्ली में जुटा कायस्थ समाज
वाराणसीOctober 26, 2026मानवाधिकारों की रक्षा के लिए CWA ने तेज किया संगठन विस्तार, भदोही और मिर्जापुर में पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
वाराणसीOctober 26, 2026हरसोस में बालिकाओं का हुंकार: बाल विवाह, दहेज और भ्रूण हत्या के खिलाफ निकाली जनजागरूकता रैली
वाराणसीOctober 26, 2026बरेका में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ, महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
