जौनपुर शादी में आए युवक पर बरसती रहीं लाठियां: दबंगों ने युवक को खेत में खींचकर पीटा, सिर फोड़ा, फिर लहूलुहान हालत में युवक पहुंचा उपचार केन्द्र
Uttar Pradesh News: जौनपुर जिले के थानागद्दी क्षेत्र के बेहड़ा गांव के पास गुरुवार की शाम को बाइक सवार आधा दर्जनभर दबंगों ने शादी में आए युवक को रोककर खूनी संघर्ष को अंजाम दिया.
सूत्रों कि जानकारी के अनुसार बेहड़ा गांव के अज्ञात निवासी गाड़ी नंबर यूपी 65/4522 सफेद रंग की बुलेट पर सवार नशें में धुत्त अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित अनुराग सिंह को निशाना बनाया. हमलावरों ने पीड़ित अनुराग सिंह निवासी दानगंज चोलापुर पर लाठी-डंडों से हमला किया. इस हमले में पीड़ित युवक का सिर फट गया और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम बेहड़ा में लड़की की शादी में आया था बेहड़ा गांव और थानागद्दी के बीच बारात के बीच में पीड़ित अनुराग सिंह की बाइक बंद हो गई जिसको लेकर पीछे से आ रहे सफेद रंग की बुलेट पर सवार बदमाशों ने अनुराग सिंह को गाली गुप्ता और जान से मारने की धमकी देते हुए आगे बढ़ गए, नशे की हालत में अपराधियों ने पीड़ित युवक को मारने का प्लान बनाया और अनुराग सिंह का पीछा करने लगे कुछ दूर पर जाने के बाद अनुराग सिंह को रुकवा कर उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर युवक को खेत में ले जाकर मारपीट कर अधमरा छोड़ भाग निकले, मौके पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल केराकत थाने में अपराधियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराकर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
इस पूरे मामले में केराकत प्रभारी अरविंद कुमार पांडे ने तत्काल प्रभाव में घायल हुआ को उपचार के लिए भेजा और अपराधियों के खिलाफ तत्काल बीएनएस धारा अंतर्गत 115(2) 352 351(2) 324 (4) धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अपराधियों की खोज बिन के लिए क्षेत्र में दबिश देना शुरू कर दिए है। मेडिकल के आधार पर धारा बढ़ाई जा सकती है|
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है जहां पर सूबे की सरकार अपराधियों पर शिकंजा कसने की बात करते हैं वहीं यूपी के जौनपुर में शादी में आए युवक पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया और हत्या करने का प्रयास किया।
Author Profile
Latest entries
वाराणसीJuly 16, 2026Varanasi News: डीआईजी को ज्ञापन सौपकर लगायी न्याय की गुहार
CrimeMay 8, 2026यूपी news: जौनपुर शादी में आए युवक पर बरसती रहीं लाठियां: दबंगों ने युवक को खेत में खींचकर पीटा, सिर फोड़ा, फिर लहूलुहान हालत में युवक पहुंचा उपचार केन्द्र
खेलDecember 23, 2025Prayagraj News: खुशबू निषाद ने IMMAF एशिया MMA चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, VIP पार्टी के वाराणसी जिला अध्यक्ष ने दी ढेर सारी बधाइयां
देशDecember 11, 2025Varanasi news: विश्व मानवाधिकार दिवस: अधिकारों के प्रति सजगता का दिया संदेश
