September 12, 2026
BAN957892~2

वाराणसी, (रोहनिया) रोहनिया थाने के पुनर्निर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। रोहनिया विधायक सुनील पटेल भी मौजूद रहे। पुलिस आयुक्त का रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके बाद पुलिस आयुक्त और विधायक ने नए सिरे से बन रहे रोहनिया थाने का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर शिलान्यास किया।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि थाने के निर्माण का मुख्य उद्देश्य जनता को किसी प्रकार की असुविधा महसूस न हो। इसके लिए महिला हेल्प डेस्क, जन शिकायत साइबर हेल्प डेस्क और एसीपी कार्यालय का भी निर्माण किया जाएगा। 10 करोड़ की लागत से बन रहा जी2 मॉडल का रोहनिया थाना लगभग 8 से 12 महीनों में बनकर तैयार होगा।

वाराणसी में 6 नए थाने बन रहे हैं, जिनमें फूलपुर, लालपुर, पांडेयपुर और रोहनिया शामिल हैं। पुलिस लाइन में 196 जी2 टाइप के नए निर्माण हो रहे हैं। कार्यक्रम में डीआईजी शिव हरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी नीतू वी, अंडर ट्रेनिंग आईपीएस मानसी और अन्य मौजूद रहे।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
न्यूज़ एडिटर | देहाती लेखक
Latest entries
See also  बहराइच में बवाल से लिया सबक: वाराणसी में मूर्ति विसर्जन को लेकर हाई अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *