October 26, 2026
Screenshot

Screenshot

वाराणसी। मानवाधिकारों की रक्षा, पीड़ितों को न्याय दिलाने और मानवाधिकार हनन की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से मानवाधिकार CWA संगठन ने पूर्वांचल में अपने संगठनात्मक विस्तार की प्रक्रिया तेज कर दी है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह ‘योगी’ के निर्देश पर वाराणसी जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा को वाराणसी के साथ-साथ भदोही और मिर्जापुर जनपदों की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके तहत जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार मौर्य को भदोही जनपद का अतिरिक्त कार्यभार और जिला उपाध्यक्ष रश्मि मौर्य को मिर्जापुर जनपद की जिम्मेदारी दी गई है।

काशीपुर-मातलदेई में हुई रणनीतिक बैठक
संगठन विस्तार के उपरांत काशीपुर-मातलदेई में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक कश्यप, जिला अध्यक्ष सहदेव प्रताप सिंह, संजय यादव, वाराणसी जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा, राजेश यादव, हिमांशु शर्मा, रश्मि मौर्य, सतीश कुमार मौर्य, रमेश कुमार मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह सुनिश्चित किया गया कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में संगठन का विस्तार तेजी से किया जाएगा, ताकि जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को उठाया जा सके।

मानवाधिकार हनन पर रहेगी विशेष नजर
वाराणसी जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा ने बताया कि विशेष रूप से विद्युत विभाग में कथित अनियमितताओं, बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं तथा पुलिस की मनमानी जैसे मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा। जहां भी मानवाधिकार हनन का मामला सामने आएगा, तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायत उठाई जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, दिल्ली में भी मामला प्रस्तुत किया जाएगा।

See also  वाराणसी में विकास के दावों की पोल खोलता अखरी-अवलेशपुर-भिखारीपुर मार्ग: 4 दिन की बारिश में सड़क बनी तालाब, गत्ता लदा ऑटो पलटा, लाखों की आबादी बेहाल, सरकारी तंत्र मौन!

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *