September 12, 2026
BAN573082

Varanasi News: वाराणसी में ई–रिक्शा के थमे पहिए: चौक–चौराहों पर ई– रिक्शा खड़ा कर चक्काजाम, ड्राइवर खुलेआम करते रहे गुंडागर्दी

हड़ताल का दूसरा दिन, गुंडागर्दी पर उतरे हड़ताली ई-रिक्सा ड्राइवर, सडक पर खुलेआम, लाठी लहराते नजर आये हड़ताली ई-रिक्सा वाले

देहाती लेखक। वाराणसी में विभिन्न मांगों को लेकर ई-रिक्सा संगठन वालों के आहवान पर ई-रिक्सा वाले सोमवार से दो दिन हड़ताल पर चले गए हैं| वरुणा के शास्त्री घाट पर ई-रिक्सा वालों ने अपनी रिक्शा खड़ी करके जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी की

हड़ताल के नाम पर जमकर हुई गुंडागर्दी
9-10 सितम्बर के दो दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए और जिला प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए ई-रिक्सा वाले गाँव से लेकर शहर तक विभिन्न मार्गों पर लाठी, डण्डा लेकर मुस्तैद नजर आये जो भी ई-रिक्सा यात्री लेकर जाते दिख जा रहा था ई-रिक्सा रोक कर यात्री उतारने को कहते नही मानने पर लाठी, डण्डा लेकर धमकाते भी थे| ई-रिक्सा वालों के इस गुण्डागर्दी के कारण ई-रिक्सा में सवार बच्चे, बुजुर्ग और महिलायें भयाक्रांत दिखी|

कानून का डर किसे है?
लोग खौफ में है और पुलिस खानापूर्ति के सिवा कुछ नहीं कर रही. ई-रिक्सा ड्राइवरों का कहना है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह लंबे समय तक के लिए हड़ताल पर जा सकते हैं। इस सब के बीच बड़ा सवाल है कि अगर किसी बात को लेकर विवाद है तो हड़ताली ड्राइवर उसे बातचीत से सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं. कानून को हाथ में लेना किसी भी लिहाज से सही नहीं है.

See also  Dhanteras 2024: इस बार धनतेरस पर बन रहा ख़ास योग, जानें धनतेरस की सही तिथि और सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

लोगों ने लगाया आरोप
वही इस पूरे मामले में लोगों का कहना था कि कुछ टोटो वाले तोड़फोड़ कर रहे थे। शिकायत मिलने पर मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने मौके पर से लगभग 3 से 4 लोगों को थाने पर ले जाकर बैठा दिए। बाद में ई रिक्शा चालकों को छोड़ने के नाम पर थाने पर 10 हजार रुपए की बारगेनिंग चल रही थी।

थाना प्रभारी ने की पुष्टि
मामले की पुष्टि करने के लिए जब देहाती लेखक संवाददाता ने मंडुवाडीह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय से बात की तो उनका कहना था कि इस प्रकार की कोई भी बात नहीं है. थाने पर 3 से 4 ई–रिक्शा चालकों को लाया गया था। बराबर शिकायत मिल रही थी की ई–रिक्शा चालकों द्वारा आने जाने वाले ऑटो वालों को अनावश्यक रोका जा रहा था। जनमानस के सुरक्षा को देखते हुए कार्रवाई की गई है।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
न्यूज़ एडिटर | देहाती लेखक
Latest entries
See also  Varanasi News: बरसात में रोहनिया के गांवों में सफाई और दवा छिड़काव गायब? ब्लॉक से पंचायत तक जनता पूछ रही है सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *