Screenshot
गाजीपुर: कहते हैं नेता नहीं, बेटा चाहिए गांव को। ऐसी ही मिसाल पेश की है जनपद गाजीपुर के ग्राम सभा मुबारकपुर हरतरा, थाना बहरियाबाद, ब्लॉक सादात, तहसील जखनियां के निवासी जयचन्द उर्फ कल्लू वर्मा (कहार) ने।

आज अपने निजी प्रयास से जयचन्द ने पूरे गांव में साफ-सफाई अभियान चलवाया। न तो सरकारी फंड का इंतजार किया, न किसी नेता का। अपने हाथों से, अपने युवा साथियों के साथ पूरे गांव की नालियों, गलियों और मुख्य मार्गों की सफाई करवाई।
ग्रामीणों ने बताया कि कल्लू वर्मा हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहते हैं। उनका कहना है – “गांव साफ रहेगा, तभी हमारा देश साफ रहेगा। ये मेरा गांव है, मेरा परिवार है।”

उनके इस कार्य से पूरे बहरियाबाद क्षेत्र में उनकी चर्चा हो रही है। युवा साथी कह रहे हैं – “युवा साथी मेरे साथ, कल्लू भाई जैसा नेता साथ।”
स्वच्छ भारत मिशन को जमीनी स्तर पर साकार करते हुए जयचन्द ने सभी ग्रामवासियों को संदेश दिया कि अपने गांव को खुद साफ रखें।
रिपोर्ट – देहाती लेखक, गाजीपुर
Author Profile

Latest entries
समाचारOctober 16, 2026गाजीपुर के लाल ने पेश की मिसाल! मुबारकपुर हरतरा में जयचन्द उर्फ कल्लू वर्मा ने कराया गांव में महासफाई अभियान
आध्यात्मOctober 15, 2026श्री श्री शतचंडी महायज्ञ के 22वें वर्ष का भव्य आयोजन, भक्तों की उमड़ी भीड़, भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संतुलन को समर्पित है यह महायज्ञ
बिहार खबरOctober 15, 2026वाराणसी खबर: शिवपुर विधानसभा में VIP प्रमुख मुकेश सहनी का भव्य स्वागत, हजारों युवाओं ने निकाली रैली
वाराणसीOctober 12, 2026राजातालाब: भारतीय समाज महिलाओं का ऋणी, महिलाएं शक्ति की प्रतीक – महिला सम्मान समारोह में बोले वक्ता
