October 29, 2026
Screenshot 2026-10-29 at 4.23.14 PM

वाराणसी। गोमती ज़ोन के थाना राजातालाब पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने गुम हुआ OPPO मोबाइल महज 24 घंटे में बरामद कर उसके स्वामी शरफराज अंसारी निवासी मिर्जापुर को सौंप दिया। मोबाइल पाकर पीड़ित ने वाराणसी पुलिस का आभार जताया।

बता दें कि शरफराज 28 अक्टूबर को राजातालाब बाजार में सब्जी खरीदने आए थे, तभी उनका फोन गिरकर गुम हो गया था। तहरीर के आधार पर चौकी प्रभारी मातलदेई सुनील कुमार ने सर्विलांस सेल की मदद से फोन को ग्राम भवानीपुर से बरामद किया।

जब से आए सुनील कुमार, बदली मातलदेई की तस्वीर

स्थानीय लोगों के अनुसार जब से उ0नि0 सुनील कुमार ने मातलदेई चौकी का कार्यभार संभाला है, तब से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में भारी कमी आई है। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगा है।

चौकी प्रभारी द्वारा लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है और निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूर्ण रूप से कायम है। आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

बरामदगी टीम: उ0नि0 सुनील कुमार और का0 देवानन्द।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  ओबरा में खनन दे रहा हादसे को न्योता: ओवरलोड ट्रक से गिरे सड़क पर पत्थर, पीछे चल रहे बाइक सवार बचे, पहले भी कई लोग हो चुके हैं घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *