वाराणसी। चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू के रेडियोडायग्नोसिस एवं इमेजिंग विभाग के तत्वावधान में इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (IRIA) उत्तर प्रदेश चैप्टर का 38वां वार्षिक सम्मेलन ‘रिकॉन-2026’ 31 अक्टूबर से शुरू होगा।
दो दिवसीय यह सम्मेलन बीएचयू के इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर टीचर एजुकेशन (आईयूसीटीई) में आयोजित होगा। सम्मेलन का उद्घाटन 31 अक्टूबर को शाम 4 बजे होगा, जिसमें बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी मुख्य अतिथि होंगे। आईएमएस के निदेशक प्रो. एस.एन. संखवार सम्मेलन के संरक्षक हैं।
आयोजन अध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार सिंह, आयोजन सचिव प्रो. ईशान कुमार और वैज्ञानिक संयोजक प्रो. आशीष वर्मा ने बताया कि सम्मेलन में एम्स नई दिल्ली, एम्स ऋषिकेश, एम्स रायपुर, एसजीपीजीआई लखनऊ, केजीएमयू लखनऊ, निमहांस बेंगलुरु और एसएमएस जयपुर समेत देश के प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल होंगे।
सम्मेलन में तीन सभागारों में ब्रेन ट्यूमर व स्ट्रोक इमेजिंग, लिवर कैंसर का बिना ऑपरेशन उपचार, स्तन कैंसर जांच, कार्डियक एमआरआई, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पेक्ट्रल सीटी, विकिरण सुरक्षा और पीसीपीएनडीटी अधिनियम जैसे विषयों पर व्याख्यान, पैनल चर्चा और वर्कशॉप होंगी।
इस दौरान केजीएमयू लखनऊ के डॉ. अनित परिहार प्रतिष्ठित पन्नालाल ओरेशन प्रस्तुत करेंगे। साथ ही रेजिडेंट डॉक्टरों के शोध पत्र, पोस्टर प्रेजेंटेशन, रेडियोलॉजी क्विज और पुरस्कार वितरण भी होगा।
Author Profile

Latest entries
वाराणसीOctober 30, 2026VARANASI: आईएमएस बीएचयू में कल से दो दिवसीय रिकॉन-2026, जुटेंगे देशभर के रेडियोलॉजी विशेषज्ञ
वाराणसीOctober 30, 2026VARANASI: राजातालाब पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया बरामद, परिजनों को सौंपा
वाराणसीOctober 30, 2026VARANASI: धान- सब्जी की फसल पानी में डूबी, किसान कांग्रेस ने मुआवजे की मांग उठाई
वाराणसीOctober 30, 2026VARANASI: डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
