वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित बनारस दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस दोनों अलर्ट मोड पर हैं।
गुरुवार को डीएम वाराणसी सत्येंद्र कुमार और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बनारस स्टेशन पर कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम सत्येंद्र कुमार ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और सभी विभागों को बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक तैयारी की सभी ने सराहना की।
वहीं पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए। उन्होंने कहा कि सीएम के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में कोई चूक नहीं होगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
डीएम और कमिश्नर की संयुक्त तैयारी से कार्यक्रम को भव्य और सुरक्षित बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
Author Profile

Latest entries
वाराणसीOctober 29, 2026मातलदेई चौकी प्रभारी की सक्रियता का असर: गुम मोबाइल 24 घंटे में बरामद, शांति व्यवस्था कायम
विद्युत विभागOctober 29, 2026योगी सरकार का दिवाली-छठ पर तोहफा: पूरे यूपी में 24 घंटे मिलेगी बिजली, कटौती पर सख्त कार्रवाई – ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा
वाराणसीOctober 29, 2026सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन-पुलिस अलर्ट, डीएम और कमिश्नर ने संभाला मोर्चा
वाराणसीOctober 29, 2026आईपीएस नीतू काद्दयान ने करवा चौथ पर दी शुभकामनाएं
