September 16, 2026
Screenshot

Screenshot

DEHATI LEKHAK EXCLUSIVE: वाराणसी में विराजे ‘हेरिटेज का राजा’! अमरावती से आई Vakratundayam की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण, हेरिटेज मेडिकल कॉलेज में 5 दिवसीय गणेशोत्सव शुरू

सेवा भी, उत्सव भी – गणपति बप्पा के दरबार में छात्रों ने किया रक्तदान, 50 से अधिक छात्रों ने दिया रक्त

वाराणसी, भदवर। धर्मनगरी काशी में गणेशोत्सव की धूम के बीच, भदवर स्थित हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में बप्पा का सबसे भव्य स्वागत हुआ है। यहां “Vakratundayam – हेरिटेज का राजा” के रूप में गणपति बप्पा विराजमान हुए हैं, जिसके दर्शन के लिए पूरे बनारस से लोग पहुंच रहे हैं।

यह कोई आम प्रतिमा नहीं है। इस विशाल और मनोहारी प्रतिमा को विशेष रूप से महाराष्ट्र के अमरावती से कारीगरों द्वारा तैयार करवाकर लाया गया है। इसे बनारस में स्थापित हुई अब तक की सबसे बड़ी और सुंदर गणेश प्रतिमाओं में से एक बताया जा रहा है। प्रतिमा के आगमन के साथ ही पूरा मेडिकल कॉलेज परिसर “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा।

14 से 18 सितंबर तक भव्य आयोजन

हेरिटेज मेडिकल कॉलेज में यह गणेशोत्सव 5 दिनों तक चलेगा। 14 सितंबर को भव्य आगमन और महाआरती से इसकी शुरुआत हुई।

आयोजन समिति ने इस बार हर दिन को एक खास थीम दी है:

> 15 सितंबर: स्वर-संगम एवं नटराज – मेडिकल छात्रों की संगीत और डांस प्रतियोगिता
> 16 सितंबर: शूरवीर – शौर्य और साहस को समर्पित कार्यक्रम
> 17 सितंबर: दक्षिणायन – दक्षिण भारत की संस्कृति, कला और स्वाद का संगम
> 18 सितंबर: महाआरती और भव्य विसर्जन यात्रा के साथ समापन

See also  हिंदी दिवस: महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिंदी दिवस

रोजाना सुबह 8 बजे और शाम 8 बजे महाआरती होगी, और शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर शुरू होगा।

डॉक्टर्स का अनोखा संदेश – सेवा भी, उत्सव भी

इस उत्सव की सबसे खास बात इसका सामाजिक सरोकार है। भविष्य के डॉक्टरों ने उत्सव को सिर्फ नाच-गाने तक सीमित नहीं रखा। कॉलेज के छात्रों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ रक्तदान कर समाज को “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” का संदेश दिया।

आयोजकों ने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ उत्सव मनाना नहीं, बल्कि सेवा की भावना को जागृत करना है। Vakratundayam – हेरिटेज के राजा के आशीर्वाद से हम पढ़ाई के साथ-साथ समाज सेवा भी कर रहे हैं।”

पूरा हेरिटेज परिसर इस समय गणेशमय हो चुका है।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
न्यूज़ एडिटर | देहाती लेखक
Latest entries
See also  रोहनिया: आईपीएस चंद्रकांत मीणा का समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री मनोकामना पुर्ण हनुमान मंदिर पूजन समिति के द्वारा किया गया सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *