October 31, 2026
Screenshot 2026-10-30 at 5.08.11 PM

तूफान और बारिश से फसल बर्बाद, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

वाराणसी। दो दिन से जारी तेज हवा और बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर फसल नुकसान का जायजा लिया।

दौरे के दौरान उन्होंने खेतों और सिवान में जाकर तबाही की तस्वीरें लीं और सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने दर्जनों गांवों का भ्रमण किया।

जिलाध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने बताया कि लगातार बारिश और तेज हवा के कारण किसानों की खरीफ की मुख्य फसल धान और सब्जियां पूरी तरह चौपट हो गई हैं। धान की फसल गिर गई है और खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसल बचने की संभावना न के बराबर है। किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई है।

इंद्रदेव से प्रार्थना की अपील

नीरज पाण्डेय ने किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि इस प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए सामूहिक रूप से इंद्रदेव और अपने-अपने ग्राम देवता, कुल देवता और आराध्य देव की पूजा-अर्चना करें, ताकि तूफान रूपी संकट शांत हो सके।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  Varanasi News: राष्ट्रीय महासचिव के साथ बैठक के बाद विश्व हिंदू रक्षा परिषद संगठन ने जागो हिन्दू जागो जागरूकता रैली पर कि बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *