October 29, 2026
Screenshot 2026-10-29 at 3.54.41 PM

लखनऊ, 29 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार ने त्योहारों पर प्रदेश की जनता को बड़ी राहत दी है। दीपावली, छठ और आगामी त्योहारों पर पूरे प्रदेश में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बुधवार को शक्ति भवन में विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने साफ कहा – दीपावली प्रकाश का पर्व है, इस दौरान अनावश्यक शटडाउन और बिजली कटौती किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।

ऊर्जा मंत्री के 5 बड़े निर्देश:

1. कनेक्शन नहीं कटेगा – त्योहारों के दौरान बकाया वसूली के नाम पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर परेशान न किया जाए।

2. चोरों पर कार्रवाई – बड़े और संगठित बिजली चोरों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई हो, छोटे उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान न किया जाए।

3. झटपट पोर्टल – नए कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर लंबित आवेदनों का तत्काल निस्तारण हो, निरस्त आवेदनों की समीक्षा कर सुधार किया जाए।

4. ट्रांसफार्मर क्षमता – जहां ओवरलोड है, वहां ट्रांसफार्मरों का क्षमता विस्तार तुरंत किया जाए, ताकि नियमित बिल भरने वालों को ट्रिपिंग की समस्या न हो।

5. बिल में राहत – नवंबर के बिजली बिलों में 9.70% की राहत लगातार पांचवें महीने मिलेगी, इसका सीधा लाभ घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को मिलेगा।

मंत्री ने कहा कि नवसृजित नगर पंचायतों में भी जिला मुख्यालयों की तर्ज पर गुणवत्तापूर्ण बिजली दी जाएगी। इसके लिए नगर विकास विभाग अतिरिक्त बजट देने को तैयार है।

बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा रणवीर प्रसाद, यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार, एमडी मयूर माहेश्वरी समेत सभी डिस्कॉम के अधिकारी मौजूद रहे।

See also  Varanasi Crime: एक मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 1180 रूपये नगद बरामद

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *