October 31, 2026
Screenshot 2026-10-30 at 8.02.33 PM

वाराणसी। गोमती ज़ोन के थाना राजातालाब पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने चार दिन से गुमशुदा 19 वर्षीय युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के अनुसार 26 अक्टूबर को परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर बताया था कि उनकी बेटी बिना बताए घर से चली गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी संख्या 034/2026 दर्ज कर टीम गठित की थी।

लगातार प्रयास के बाद आज 30 अक्टूबर को पुलिस टीम ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। बेटी के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राजातालाब पुलिस का आभार जताया।

बरामद करने वाली टीम में चौकी प्रभारी मातलदेई उ0नि0 सुनील कुमार और कांस्टेबल देवानन्द शामिल रहे।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
See also  रोहनिया: आईपीएस चंद्रकांत मीणा का समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री मनोकामना पुर्ण हनुमान मंदिर पूजन समिति के द्वारा किया गया सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *