October 30, 2026
Screenshot 2026-10-30 at 3.23.46 PM

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को तहसील सदर स्थित निर्वाचन वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का मासिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, कंट्रोल रूम, बिजली आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था, खिड़कियों और रोशनदानों की सीलिंग सहित बाहरी सुरक्षा घेरे का निरीक्षण किया।

डीएम ने सुरक्षा गार्डों की शिफ्टवार तैनाती रजिस्टर का अवलोकन किया और लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
See also  एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में लोहता पुलिस का सराहनीय कार्य - मिशन शक्ति के तहत बिछड़े परिवार बसे, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव का पाठ पढ़ाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *