Bihar Election news: बिहार चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश सहनी पद की घोषणा से VIP पार्टी में खुशी की लहर, वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित साहनी ने की हाईकमान की तारीफ
बिहार चुनाव में सीएम और डिप्टी सीएम की घोषणा के बाद वीआईपी पार्टी नेताओं में खुशी की लहर है। वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित साहनी ने हाईकमान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस चुनाव में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मौका मिला है।
राज्य ब्यूरो, बिहार। बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम की घोषणा जिस तरह से हुई है, विकासशील इंसान पार्टी वीआईपी नेता खुश नजर आ रहे हैं। VIP के वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित साहनी पहले ही पार्टी हाईकमान की तारीफ कर चुके हैं।

गुरुवार को वीआईपी पार्टी के वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित साहनी ने महागठबंधन के शीर्ष नेतृत्व की तारीफ की। अब जब उपमुख्यमंत्री पद की घोषणा महागठबंधन द्वारा कर दी गई है तो बिहार, उतर प्रदेश, झारखंड प्रदेश स्तर पर वीआईपी पार्टी मजबूती से खड़ा हो जाएगा।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारे नेता सन ऑफ मल्लाह वीआईपी पार्टी सस्थापक मुकेश सहनी के लिए महागठबंधन की ओर से उपमुख्यमंत्री पद घोषणा जारी हुई, उससे हम तो खुश हैं ही, पार्टी के सभी नेता प्रसन्न हैं। चयन में किसी तरह का भेदभाव नहीं करते हुए हाईकमान ने उन्हीं चेहरे को आगे किया जो महागठबंधन के साथ निष्ठा से जुड़े हुए हैं।

हमारे वाराणसी के सभी कार्यकर्ताओं इस बिहार चुनाव में बढ़चढ़ कर अपने नेता मुकेश सहनी के प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार प्रसार करेंगे. इस सराहनीय पहल से कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह पैदा हुआ है।
सुचित कुमार साहनी
वाराणसी जिला अध्यक्ष
विकासशील इंसान पार्टी VIP
(उत्तर प्रदेश)
+91 94559 50849 www.vipparty.in
Author Profile

Latest entries
वाराणसीNovember 17, 2026राजातालाब: देउरा गांव में विद्यालय के पीछे की जमीन को लेकर विवाद, 25 सदस्यीय प्रबंधन समिति के निर्णय पर टिका मामला
वाराणसीNovember 17, 2026रोहनिया: अखरी चौराहा के पास श्लोक हॉस्पिटल में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
वाराणसीNovember 16, 2026VARANASI: देउरा गांव में विद्यालय के पीछे की जमीन पर अतिक्रमण का मामला गरमाया, ग्रामीणों ने की सार्वजनिक रखने की मांग
वाराणसीNovember 16, 2026VARANASI: पंचक्रोशी मार्ग स्थित देउरा पोखरा पर धूमधाम से मना छठ पर्व, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य
