October 29, 2026
Screenshot 2026-10-29 at 6.42.21 PM

अवैध वसूली के आरोपों से परे है सच्चाई: रात-दिन फील्ड में डटे हैं राजातालाब के बिजली कर्मी, एसडीओ मुकेश यादव ने बदली तस्वीर

वाराणसी। विद्युत विभाग का दर्द कोई नहीं समझता। जब आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश में लोग घरों में दुबके होते हैं, तब बिजली विभाग का छोटा से लेकर बड़ा कर्मचारी जान हथेली पर रखकर खंभों पर चढ़कर सप्लाई बहाल करने में जुटा होता है।

अक्सर लोगों द्वारा आरोप लगाया जाता है कि कनेक्शन के नाम पर पैसा लिया जाता है, अवैध वसूली होती है, लेकिन हकीकत यह है कि यही विभाग अपनी जान जोखिम में डालकर हर घर तक रोशनी पहुंचाता है।

SDO मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में चमका राजातालाब डिवीजन

इसका सबसे बड़ा उदाहरण है वाराणसी का राजातालाब डिवीजन।विशेष तौर पर SDO मुकेश कुमार यादव के कुशल नेतृत्व और निर्देशन में राजातालाब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी सब-स्टेशनों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत से आज ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अच्छी और निर्बाध बिजली आपूर्ति हो रही है।

SDO मुकेश कुमार यादव खुद फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करते हैं। उनके नेतृत्व में यहां के जेई, लाइनमैन, फिटर रात-दिन फील्ड में तैनात रहते हैं। छोटी से छोटी शिकायत पर तुरंत मौके पर पहुंचकर सप्लाई बहाल की जाती है। किसानों को, ग्रामीण उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिल रही है।

ग्रामीणों ने भी माना कि SDO मुकेश कुमार यादव के आने के बाद राजातालाब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी सब-स्टेशनों पर बिजली की व्यवस्था पहले से काफी बेहतर हुई है।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
See also  पॉलिटिक्स NEWS: विकासशील इंसान पार्टी VIP के वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित साहनी ने एक बड़ी बैठक के लिए अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है।
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *