October 30, 2026
Screenshot 2026-10-30 at 10.01.38 AM

कैंट में ‘तेंदुए’ का खौफ, वन विभाग के हाथ अब भी खाली; 48 घंटे से ड्रोन-पिंजरे से तलाश जारी

वाराणसी। वाराणसी कैंट छावनी क्षेत्र पिछले 48 घंटे से दहशत में है। यहां बंगलों, स्कूलों और आर्मी एरिया में तेंदुआ देखे जाने की अफवाह ने पूरे इलाके को सहमा रखा है। वन विभाग ने बंगला नंबर 61 में पिंजरा लगा दिया है और ड्रोन से जंगल-झाड़ियों की निगरानी की जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक तेंदुए की मौजूदगी का एक भी पुख्ता सबूत नहीं मिला है।

देहाती लेखक की ग्राउंड रिपोर्ट

कैंट में चर्चा है कि कभी वरुणा पुल के पास, तो कभी सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल और 39 जीटीसी परिसर में तेंदुआ देखा गया। इसी सूचना के बाद वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार की टीम ने बंगला नंबर 61 में पिंजरा लगाया और आसपास के बंद पड़े बंगलों की तलाशी ली। ड्रोन से भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कैमरे में तेंदुआ कैद नहीं हुआ।

स्कूल बंद, अभिभावकों में डर

इस अफवाह का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ा है। सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल को एहतियातन बंद कर दिया गया था, अब छावनी परिषद के स्कूल भी बंद होने की सूचना है। अभिभावक बच्चों को अकेले बाहर भेजने से कतरा रहे हैं।

स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि बंगला नंबर 42, 43 और 61 सालों से खाली पड़े हैं और वहां घनी झाड़ियां उग आई हैं। यही तेंदुए के छिपने की सबसे मुफीद जगह हो सकती है। लोगों ने वन विभाग से इन तीनों बंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाने की मांग की है।

See also  Agra News: ताज शहर में डांसर से दुष्कर्म, पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल; एक सप्ताह पहले ही लौटी थी दुबई से

वन विभाग ने क्या कहा?

वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार ने बताया कि “अभी तक तेंदुए की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लोगों से अपील है कि अफवाह न फैलाएं। यदि कहीं वन्यजीव दिखे तो उसे घेरने की कोशिश न करें, तुरंत वन विभाग को सूचना दें।”

फिलहाल कैंट में पिंजरा लगा है, ड्रोन उड़ रहा है, लेकिन तेंदुआ है या अफवाह… इसका खुलासा होना अभी बाकी है।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *