September 11, 2026
Screenshot

Screenshot

Varanasi: भाजपा जिला महामंत्री घोषित होने पर अजय दुबे को बधाई देने वालों का लगा तांता, निजी आवास पर किया गया सम्मान

रोहनिया, वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत अजय दुबे को जिला महामंत्री घोषित किए जाने पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

घोषणा के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके निजी आवास ग्राम निदिउरा पर पहुंचे और फूल-माला व अंगवस्त्र पहनाकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर शूल्तानकेश्वर मंडल, रोहनिया के मंडल महामंत्री अनूप श्रीवास्तव, शक्ति केंद्र संयोजक अरुण कुमार शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वरिष्ठ पत्रकार मयंक कश्यप भी बधाई देने पहुंचे।

इस मौके पर अजय दुबे ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि अजय दुबे के ज़िला महामंत्री बनने से रोहनिया व शूलतानकेश्वर मंडल में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
न्यूज़ एडिटर | देहाती लेखक
Latest entries
See also  चंदौली समाचार: महिला शक्ति केंद्र एवं हैप्पीनेस कैफे का भव्य उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *