October 18, 2026
Screenshot_2024-09-04-13-12-49-15_d93a7e6f86e5b85a4b9a5858de98307c~2

हादसा: सड़क हादसे में कठीराव गांव में अनियंत्रित स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, ड्यूटी से जा रहे दो सिपाही की मौके पर मौत

देहाती संवाददाता। वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के कठीराव गांव से सटे हाईवे पर बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार में आ रही एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर एक घर से टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार एक सिपाही एवं साथी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, फूलपुर थाने पर तैनात 2018 बैच के सिपाही विक्रांत सिंह और उनके साथी सुशांत सिंह, ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने रूम की ओर लौट रहे थे। दोनों पुलिसकर्मी स्कार्पियो से सफर कर रहे थे और देर रात करीब 2 बजे कठीराव हाईवे के पास पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क किनारे बने एक घर से जा टकराई, जिससे गाड़ी पलट गई और एक सिपाही सहित साथी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पीआरबी (पुलिस रेस्पांस व्हीकल) ने नजदीकी थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में गाड़ी की तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना प्रमुख कारण माना जा रहा है।

See also  यूपी AGRA News: ...तो ताजनगरी में बहराइच जैसे होते हालात, यूं संभला मामला; टला सांप्रदायिक बवाल

इस दुखद घटना से वाराणसी पुलिस विभाग में गहरा शोक व्याप्त है। दोनों पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए इस हादसे का शिकार हो गए, जिससे उनके सहकर्मियों और परिवारजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। विभागीय अधिकारियों ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है और शहीद हुए दोनों सिपाहियों के परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। पुलिस विभाग द्वारा इस हादसे के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *