November 2, 2026
Screenshot 2026-11-01 at 4.08.41 PM

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में थाना लंका पुलिस ने आरक्षी अमित शुक्ला को गोली मारने की घटना का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय अवैध असलहा तस्कर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर सामने घाट में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस आयुक्त के जीरो टॉलरेंस निर्देश के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक लंका के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम मुखबिर, सीसीटीवी, साइबर और सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्तों की तलाश कर रही थी।

ऐसे पकड़े गए अभियुक्त
31 अक्टूबर 2026 को पुलिस को मुख्य अभियुक्त अंजनी नंदन झा की सीडीआर से एक संदिग्ध नंबर मिला। जांच में वह नंबर अमन कुमार मिश्रा पुत्र ध्रुव देव मिश्रा निवासी कपरी पार, थाना मईल देवरिया, हाल पता अशोक पुरम कॉलोनी डाफी, उम्र 22 वर्ष का निकला। पूछताछ में अमन ने बताया कि वह अंजनी का बचपन का दोस्त है और उसके अवैध असलहों की सप्लाई व पैसों के लेन-देन में मदद करता था। उसने बताया कि सामने घाट शिवाजी नगर कॉलोनी स्थित किराए के मकान में अवैध हथियार रखे हैं।

अमन की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त मकान पर छापा मारा, जहाँ से दूसरा अभियुक्त विमल कांत झा पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ झा निवासी बी1/151-80 भेलूपुर, हाल पता शिवाजी नगर कॉलोनी सामने घाट, उम्र 55 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी
मकान की तलाशी में 3 देसी पिस्टल.32 बोर,.32 बोर के 65,.315 बोर के 40,.45 बोर के 30 समेत कुल 143 जिंदा कारतूस, 24 खोखा कारतूस, 19 अर्द्धनिर्मित तमंचा/पिस्टल/बैरल, 6 मैगजीन, 15 अर्द्धनिर्मित मुट्ठी, 309 लोहे के टुकड़े, ग्राइंडर, पॉलिशर मशीन, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, एलपीजी ब्लो टॉर्च, ब्यूटेन सिलेंडर समेत हथियार बनाने के 61 प्रकार के उपकरण व सामग्री बरामद हुई।

See also  Varanasi News: दो साल बाद दोबारा एक साथ रहने को राजी हुए पति-पत्नी, कहा- तलाक लेना बच्चे के भविष्य के लिए ठीक नहीं

पूछताछ में हुआ खुलासा
अमन ने बताया कि अंजनी अवैध असलहों का निर्माण और तस्करी करता है। विमल कांत ने बताया कि वह 2-3 माह पूर्व इस मकान में रहने आया था। उसका बेटा अंजनी नंदन झा गलत संगत और नशे का आदी है। उसके साथी मकान में हथियार बनाकर शहर में बेचते थे और मोटी कमाई के लालच में वह भी उनका सहयोग करने लगा।

पहले पकड़े जा चुके 3 अभियुक्त
इस प्रकरण में पुलिस पहले ही मुठभेड़ में गैंग लीडर अंजनी नंदन झा (24 वर्ष), राज विश्वकर्मा (21 वर्ष) निवासी अस्सी घाट और राजू तिवारी (21 वर्ष) निवासी गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर चुकी है।

मुकदमा दर्ज
गिरफ्तारी के संबंध में थाना लंका पर मु0अ0सं0 554/2026 धारा 5(1)(a)/25(1)(a) आर्म्स एक्ट सहित 551/2026, 552/2026 व भेलूपुर के 614/2026 के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक राजकुमार, उ0नि0 प्रिन्स तिवारी, सौरभ तिवारी, स्वप्निल सिंह, हरनारायण, अनिल कुमार, हे0का0 विक्रान्त सिंह, का0 सूरज सिंह, कृष्ण कांत पाण्डेय, पवन कुमार, आशीष तिवारी, हृदय कुमार, कमल सिंह, अभिषेक सिंह तथा सर्विलांस सेल के प्रशान्त तिवारी व अनुपम सिंह शामिल रहे।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  वाराणसी में नाबालिग का रेप : बालिका के साथ एक साल तक दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो, 13 साल की लड़की के उत्पीड़न की दुखद दास्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *