October 2, 2026
BAN975831

Varanasi News: दो साल बाद दोबारा एक साथ रहने को राजी हुए पति-पत्नी, कहा- तलाक लेना बच्चे के भविष्य के लिए ठीक नहीं

बी.एच.यू चौकी प्रभारी शिवांकर मिश्रा और सीमा चौधरी का सराहनीय प्रयास

देहाती लेखक। यादों के झरोखों से कुछ इस तरह आपस में फिर से मिले दंपति ग्यारह साल पहले सोयेपुर निवासनि नंदनी पटेल की शादी भगवानपुर अशोक पटेल से हुईं थीं। कुछ टाइम सब कुछ बहुत अच्छा रहा और दो बच्चे भी हुए लड़का लगभग आठ वर्ष और प्यारी सी बेटी चार वर्ष की है। दो साल पूर्व दोनों में इस कदर मनमुटाव हुआ कि दोनों अलग रहने का फैसला कर लिया नंदिनी अपने मायके चली गई और वही अपने बच्चों के साथ रहने लगी और कागज़ी प्रक्रिया शुरु हो गई। युवा फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा चौधरी से नंदनी ने सहयोग मांगा, सीमा चौधरी ने लंका थाना प्रभारी से बात कर बी.एच.यू चौकी प्रभारी शिवांकर मिश्रा से मुलाकात कर दोनों परिवार को चौकी पर बुलाया और दोनों के परेशानियों को समझने की कोशिश की और दोनों को समझाया, आपसी रंजिश के कारण बच्चों का भविष्य ख़राब हो सकता हैं। पति पत्नी दोनों को अपनी अपनी गलती का एहसास हुआ और दोनों ने आपस में बातचीत कर निर्णय लिया कि वह दोनों साथ रहेंगे अपने बच्चों के लिए, अपने परिवार के लिए अपने भविष्य के लिए। दोनों परिवार की तरफ से उनके माता-पिता भाई मौजूद रहे है। चौकी प्रभारी शिवांकर मिश्रा, सीमा चौधरी, अधिवक्ता कलीम फरहत, अश्वनी सिंह और युवा फाउंडेशन की सदस्यों का प्यास सफल हुआ और एक परिवार बिखेरने से बच गया।

See also  Varanasi Update: पुणे प्रान्त महाराष्ट्र के स्वयं सेवकों द्वारा गरीब मजदूर युवक के शव को वाराणसी भेजा गया

इस सराहनीय पहल के लिए युवा फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा चौधरी और चौकी प्रभारी शिवांकर मिश्रा को ढेर सारी शुभकामनाए। जिन्होंने जनहित में एक सुंदर कार्य किया।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *