राजातालाब, वाराणसी। राजातालाब कस्बे में पंचायत की लापरवाही के चलते सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। कचनार गांव के रथयात्रा मार्ग पर एक दशक पहले बिछाई गई सीवरेज लाइन जाम होने से कस्बेवासियों का जीना मुहाल हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पंचायत द्वारा लंबे समय से सीवरेज लाइन की सफाई नहीं कराई गई है, जिससे कई मोहल्लों में सीवर का बदबूदार गंदा पानी मुख्य मार्गों पर बह रहा है। गंदे पानी और बदबू के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
मोहल्लेवासियों ने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की और आंदोलन भी किया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। इससे नाराज ग्रामीणों ने अब बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

स्थानीय निवासी एडवोकेट राजकुमार गुप्ता ने कहा कि अगर 72 घंटे के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
इसी को लेकर 5 नवंबर गुरुवार को सुबह 8 बजे सुमित्रा कटरा के सामने सभी साथियों के जुटने का आह्वान किया गया है।
Author Profile

Latest entries
भ्रष्टाचारNovember 2, 2026Varanasi: राजातालाब में सीवरेज फेल, लोग परेशान, गंदे पानी से आफत में राजातालाब कस्बा
वाराणसीNovember 2, 2026रोहनिया विधायक से गुहार के बाद भी नहीं सुधरी छित्तूपुर खास की सड़क, 500 मीटर के लिए तरस रहे 150 घर
CrimeNovember 1, 2026चंदौली: दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चूड़ा-लाई की दुकान से पटाखों का जखीरा बरामद
CrimeNovember 1, 2026जौनपुर: मेला देखकर लौट रहे युवक पर लाठी-डंडे व रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप, थाने में तहरीर
