November 1, 2026
Screenshot 2026-11-01 at 12.15.42 PM

दलित बस्ती में जर्जर बिजली का खंभा गिरकर घर पर गिरा, दो दिनों से घर में उतर रहा करंट – शिकायत के बावजूद नहीं पहुंचे अधिकारी

वाराणसी। सीर गोवर्धनपुर वार्ड नंबर 23 की दलित बस्ती में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार बस्ती में पिछले लगभग दो वर्षों से बिजली के कई खंभे जर्जर अवस्था में हैं। इस संबंध में कई बार बिजली विभाग के जेई और एसडीओ से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ताजा मामला सतीश कुमार के घर का है, जहां पास लगा जर्जर बिजली का खंभा टूटकर उनके घर पर गिर गया। इसके चलते पिछले दो दिनों से उनके पूरे घर में करंट उतर रहा है। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत विभाग में की, बावजूद इसके अभी तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचा है।

बस्ती के लोगों का कहना है कि इलाके में ऐसे कई जर्जर खंभे हैं जो कभी भी गिर सकते हैं। अगर समय रहते विभाग ने खंभों को नहीं बदला और सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की, तो बड़ी जनहानि हो सकती है।

इसी समस्या को लेकर आज दलित बस्ती के लोगों ने जर्जर खंभे के पास विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और तत्काल सभी जर्जर खंभों को बदलने व करंट की समस्या को ठीक करने की मांग की।

 

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  Varanasi News: वाराणसी में ई–रिक्शा के थमे पहिए: चौक–चौराहों पर ई– रिक्शा खड़ा कर चक्काजाम, ड्राइवर खुलेआम करते रहे गुंडागर्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *