देहाती लेखक | वाराणसी शिवपुर थाना क्षेत्र निवासी 11 साल की बालिका से एक परिचित ने एक साल तक दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। पिछले दिनों पीड़िता और उसकी मां को घर आकर धमकाया। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने शिवपुर थाने से जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
पीड़िता की मां के अनुसार एडीसीपी महिला अपराध ममता रानी से तीन बार गुहार के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद युवा फाउंडेशन की सीमा चौधरी की मदद से संयुक्त पुलिस आयुक्त से मिलकर घटना से अवगत कराया। उन्होंने शिवपुर थाने से विस्तृत जांच की रिपोर्ट मांगी है।
पीड़िता की मां ने बताया कि लोहता के धन्नीपुर में रहने वाले एक युवक का उसके घर डेढ़ साल से आना-जाना था। इस बीच आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
अक्तूबर के पहले सप्ताह में बेटी ने आप बीती सुनाई। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने चौकी और थाने गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बीच आरोपित ने अपने भाई के साथ उसके घर पहुंचकर धमकी दी। पड़ोसियों के दौड़ाने पर दोनों भाग निकले।
Author Profile

Latest entries
CrimeOctober 17, 2026थाना राजातालाब पुलिस को बड़ी सफलता, जुआ खेलते 09 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹8,450 नगद बरामद
वाराणसीOctober 17, 2026एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में लोहता पुलिस का सराहनीय कार्य – मिशन शक्ति के तहत बिछड़े परिवार बसे, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव का पाठ पढ़ाया
राजनीतिOctober 17, 2026किसान नेता नीरज पाण्डेय को कांग्रेस ने दिया बड़ा तोहफा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त
समाचारOctober 16, 2026गाजीपुर के लाल ने पेश की मिसाल! मुबारकपुर हरतरा में जयचन्द उर्फ कल्लू वर्मा ने कराया गांव में महासफाई अभियान
