सैयदराजा, चंदौली। दीपावली त्योहार से पहले चंदौली पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के दक्षिणी बाजार में एक चूड़ा-लाई की दुकान पर छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दुकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब तलाशी ली तो दुकान के तीसरे फ्लोर पर छिपाकर रखे गए पटाखों का जखीरा मिला।

पुलिस ने दुकान से बरामद पटाखों को जब्त कर लिया है और दुकान संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि त्योहार के मद्देनजर अवैध पटाखा भंडारण और बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Author Profile

Latest entries
भ्रष्टाचारNovember 2, 2026Varanasi: राजातालाब में सीवरेज फेल, लोग परेशान, गंदे पानी से आफत में राजातालाब कस्बा
वाराणसीNovember 2, 2026रोहनिया विधायक से गुहार के बाद भी नहीं सुधरी छित्तूपुर खास की सड़क, 500 मीटर के लिए तरस रहे 150 घर
CrimeNovember 1, 2026चंदौली: दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चूड़ा-लाई की दुकान से पटाखों का जखीरा बरामद
CrimeNovember 1, 2026जौनपुर: मेला देखकर लौट रहे युवक पर लाठी-डंडे व रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप, थाने में तहरीर
