November 2, 2026
Screenshot 2026-11-01 at 9.07.47 PM

 

वाराणसी। गंजारी स्थित निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का 98 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। स्टेडियम के डमरू स्ट्रक्चर और सड़क निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है और इसे तेजी से पूरा किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार 18 से 20 नवंबर के बीच आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला स्टेडियम का निरीक्षण करने वाराणसी आ सकते हैं। उनके निरीक्षण के बाद ही उद्घाटन की तारीख पर फाइनल मुहर लगेगी।

फिलहाल 2 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और पास में ही स्थित सद्गुरु आई हॉस्पिटल के उद्घाटन की तैयारी चल रही है। स्टेडियम के नाम को लेकर भी मंथन जारी है। बताया जा रहा है कि काशी की संस्कृति से जुड़े चार से पांच नामों पर विचार किया जा रहा है।

स्टेडियम के उद्घाटन के बाद दिसंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में यहां अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की भी योजना है।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
See also  धनतेरस,दिवाली बधाई संदेश(Diwali Badhai Sandesh)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *