लोहता, वाराणसी। कोटवां रामलीला मैदान में रविवार को विजयदशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाम पांच बजे रावण दहन के साथ ही पूरे मेले परिसर में जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।
रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे। मेले में आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जगह-जगह मुस्तैद रहे। भीड़ को संभालने से लेकर बच्चों को रास्ता दिलाने और माइक से शांति बनाए रखने की अपील तक सारी व्यवस्था कमेटी ने बखूबी संभाली।
दुकानदारों की भीड़ और महिलाओं-बच्चों की चहल-पहल से मेला गुलजार रहा। वर्षों से चली आ रही विजयदशमी की यह परंपरा इस बार भी पूरे जोश के साथ निभाई गई।
Author Profile

Latest entries
भ्रष्टाचारNovember 2, 2026Varanasi: राजातालाब में सीवरेज फेल, लोग परेशान, गंदे पानी से आफत में राजातालाब कस्बा
वाराणसीNovember 2, 2026रोहनिया विधायक से गुहार के बाद भी नहीं सुधरी छित्तूपुर खास की सड़क, 500 मीटर के लिए तरस रहे 150 घर
CrimeNovember 1, 2026चंदौली: दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चूड़ा-लाई की दुकान से पटाखों का जखीरा बरामद
CrimeNovember 1, 2026जौनपुर: मेला देखकर लौट रहे युवक पर लाठी-डंडे व रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप, थाने में तहरीर
