प्रयागराज में भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान, वाराणसी से एक हजार कार्यकर्ता होंगे रवाना
रोहनिया, वाराणसी। आगामी 4 नवंबर को प्रयागराज में आयोजित होने वाले “लोकतंत्र बचाओ… अराजकता हटाओ” कार्यक्रम को लेकर रविवार को रोहनिया के केशरीपुर स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने की।

बैठक में जिला पदाधिकारी और सभी मोर्चा अध्यक्ष मौजूद रहे। मुख्य एजेंडा प्रयागराज कार्यक्रम की तैयारी रहा। जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है और सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ इसमें भागीदारी करनी है।
उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के सभी पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता 4 नवंबर को सुबह 10 बजे तक अनिवार्य रूप से प्रयागराज पहुंच जाएं। कार्यकर्ताओं के प्रयागराज पहुंचने की व्यवस्था और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि वाराणसी जिले से लगभग एक हजार कार्यकर्ता सैकड़ों चार पहिया वाहनों से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। सभी मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने मंडल से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे।

बैठक में जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, संजय सोनकर, अजय दूबे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद दास गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप गौतम, अनुसूचित जनजाति जिलाध्यक्ष विजय गोड, कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय, अमित पटेल रिंकू, जिला मंत्री बृजेश राजभर, विजय राज यादव, मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी सुमित, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नवीन उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
भ्रष्टाचारNovember 2, 2026Varanasi: राजातालाब में सीवरेज फेल, लोग परेशान, गंदे पानी से आफत में राजातालाब कस्बा
वाराणसीNovember 2, 2026रोहनिया विधायक से गुहार के बाद भी नहीं सुधरी छित्तूपुर खास की सड़क, 500 मीटर के लिए तरस रहे 150 घर
CrimeNovember 1, 2026चंदौली: दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चूड़ा-लाई की दुकान से पटाखों का जखीरा बरामद
CrimeNovember 1, 2026जौनपुर: मेला देखकर लौट रहे युवक पर लाठी-डंडे व रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप, थाने में तहरीर
