वाराणसी (बाबतपुर)।भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के अध्यक्ष ने आज वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने हवाईअड्डे पर बन रही न्यू टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण कार्य का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण से जुड़ी सभी संबंधित एजेंसियों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौके पर उपस्थित रहे।
AAI अध्यक्ष ने चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की और कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि न्यू टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कार्य हर हाल में निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि जल्द से जल्द यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
बताया गया कि नई टर्मिनल बिल्डिंग बनने से वाराणसी हवाईअड्डे पर यात्रियों की क्षमता में कई गुना वृद्धि होगी और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकेंगी।
Author Profile

Latest entries
वाराणसीNovember 1, 2026सीर गोवर्धनपुर की दलित बस्ती में हादसा टला, जर्जर बिजली पोल घर पर गिरा, घर में उतर रहा करंट, JE-SDO नहीं पहुंचे मौके पर
वाराणसीNovember 1, 2026वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का निर्माण तेज, AAI अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
आध्यात्मNovember 1, 2026Mirzapur माँ विंध्यवासिनी: सुबह-सुबह माता के दर्शन से होता है दिन मंगलमय, मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण
आध्यात्मOctober 31, 2026काशी में शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा का बयान, बोले – सनातनी जीवन पद्धति गौरवशाली परंपरा का संवाहक
