November 2, 2026
Screenshot 2026-11-01 at 9.31.29 PM

चंदवक, जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के ग्राम मसीनी निवासी अजय पुत्र संजय राजभर ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है।

प्रार्थी के अनुसार दिनांक 19/10/2026 को रात लगभग 8 बजे वह अपने मित्र रौशन, अंकित एवं आशीष राजभर के साथ मेला देखकर लौट रहा था। तभी मरियापुर चट्टी के मोड़ पर पहले से घात लगाए आधा दर्जन से अधिक लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसा, लाठी-डंडा एवं लोहे के रॉड से हमला कर दिया।

आरोप है कि हमले में प्रार्थी के माथे एवं उसके साथियों को काफी चोटें आईं। प्रार्थी ने तहरीर में रजत पुत्र नागेंद्र निवासी लोकापट्टी, दशमी पुत्र संकटा निवासी हिमांपुर, लल्लू निवासी घुड़सी, सूरज पुत्र शिवपूजन राजभर निवासी भरिकपुर, किशन तिवारी मदारी, शिवम यादव निवासी कलापुर, सुमीत कुमार निवासी बौरिहा तथा लगभग एक दर्जन अज्ञात को नामजद किया है।

प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त लोग काफी मनबढ़ और दबंग किस्म के व्यक्ति हैं तथा उनके ऊपर पहले भी मुकदमें दर्ज हैं। घटना के बाद रंजीश यादव पुत्र राजेंद्र प्रसाद यादव निवासी मड़ी मटिया द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर नामजद एवं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने, दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने तथा परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  Latest news: हेरिटेज आईएमएस हॉस्पिटल ने भदोही में आयोजित किया भव्य सीएमई सत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *