वाराणसी। भगवानपुर बीएचयू स्थित छित्तूपुर खास के सरस्वती नगर कॉलोनी में सड़क की बदहाली से स्थानीय लोग परेशान हैं। आर्यन जनरल स्टोर से वैष्णो नगर कॉलोनी तक लगभग 500 मीटर सड़क पिछले दो महीने से पूरी तरह खराब पड़ी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह क्षेत्र का इकलौता मुख्य रास्ता है, जिससे रोजाना हजारों लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, ऑफिस और अस्पताल जाने वालों का आवागमन होता है। सड़क खोदे जाने के बाद से अब तक न तो समतलीकरण किया गया और न ही गिट्टी डाली गई। बारिश के बाद कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों से स्थिति और भी नारकीय हो गई है।

निवासियों का कहना है कि इस 500 मीटर के टुकड़े पर करीब 100-150 घर निर्भर हैं। सड़क को ठीक कराने के लिए वे लगातार रोहनिया विधायक, नगर निगम और स्थानीय पार्षद से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

क्षेत्रीय निवासी कवराज सिंह, हारुन अंसारी, यशवंत सिंह, प्रमोद पटेल, पिंटू, सौरभ श्रीवास्तव, देवदत्त तिवारी, प्रेमचंद्र रावत, मुन्ना, राजेश सिंह, मुरारी, राम इकबाल सिंह, बाल भगवान, मारुति बाबा, हीरा विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
भ्रष्टाचारNovember 2, 2026Varanasi: राजातालाब में सीवरेज फेल, लोग परेशान, गंदे पानी से आफत में राजातालाब कस्बा
वाराणसीNovember 2, 2026रोहनिया विधायक से गुहार के बाद भी नहीं सुधरी छित्तूपुर खास की सड़क, 500 मीटर के लिए तरस रहे 150 घर
CrimeNovember 1, 2026चंदौली: दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चूड़ा-लाई की दुकान से पटाखों का जखीरा बरामद
CrimeNovember 1, 2026जौनपुर: मेला देखकर लौट रहे युवक पर लाठी-डंडे व रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप, थाने में तहरीर
