Screenshot
गया के खिजरसराय में झाड़ियों में छुपकर हो रहा था अवैध खनन, EXCLUSIVE तस्वीर आई सामने! खनन मंत्री के आदेश पर SDM और DMO सख्त
देहाती लेखक डिजिटल मीडिया। गया (खिजरसराय): गया जिले में रेत माफियाओं का एक और कारनामा सामने आया है। हमारी EXCLUSIVE तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ताड़ के पेड़ों और ऊंची घास-झाड़ियों की आड़ में JCB मशीन से अवैध बालू का खनन किया जा रहा था।
तस्वीर में सबूत कैद:
ये तस्वीर खिजरसराय के इंजीनियरिंग कॉलेज घाट (फल्गु नदी) की है। तस्वीर में पीली JCB ट्रैक्टर पर बालू लोड करती साफ दिख रही है। इसी घाट पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
क्या है पूरा मामला?
जिला खनन कार्यालय, गया से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 20.09.26 की रात खनिज पुलिस को सूचना मिली कि घाट पर अवैध बालू लदा एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर नंबर BR25G8246 खड़ा है। पुलिस पहुंची तो चालक भाग गया।

21.09.26 को खनन निरीक्षक ने जांच की तो ट्रेलर पर करीब 20 घनफीट अवैध बालू लदा मिला, जिसके कोई कागजात नहीं थे। ट्रैक्टर मालिक सुधा, पिता उदय शंकर सिंह, रजौली, नवादा के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
ऊपर से आया आदेश:
सूबे के खनन मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस का आदेश दिया है। इसी के बाद SDM ने मोर्चा संभाला और छापेमारी हुई।
DMO ने SHO को लगाया फोन:
मामले की गंभीरता को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट माइनिंग ऑफिसर (DMO) ने भी संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष नेहा कुमारी से बातचीत की और कहा कि अवैध खनन को लेकर हम सख्त हैं।किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल जब्त ट्रैक्टर खिजरसराय थाने में है और फरार माफियाओं की तलाश जारी है।
Author Profile

- न्यूज़ एडिटर | देहाती लेखक
Latest entries
CrimeSeptember 21, 2026गया के खिजरसराय में झाड़ियों में छुपकर हो रहा था अवैध खनन, EXCLUSIVE तस्वीर आई सामने! खनन मंत्री के आदेश पर SDM और DMO सख्त
भ्रष्टाचारSeptember 21, 2026VARANASI EXCLUSIVE: PM के क्षेत्र में सिस्टम फेल! अमरा अखरी-भिखारीपुर मार्ग पर महीनों से नर्क, ऑटो पलटने से लेकर महिलाओं के धरने तक, आज कीचड़ में फंसा दिव्यांग – सरकार मौन
वाराणसीSeptember 21, 2026ढाबों की कमाई, जनता की जान जोखिम में – रोहनिया में अवैध ट्रक पार्किंग बनी मौत की वजह
CrimeSeptember 18, 2026EXCLUSIVE | राजातालाब-रोहनिया में कबाड़ की आड़ में गोरखधंधा: मामला प्रकाश में आता है, फिर धीरे से दबा दिया जाता है
