रोहनिया, वाराणसी। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के रामपुर निवासी सदानंद सिंह को भाजपा किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अजय दुबे, शिवपूजन सिंह, वीरेंद्र सिंह, दीपू सिंह, कमल सिंह आदि ग्रामवासी रहे, जिन्होंने माला पहनाकर जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी।
इस अवसर पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सदानंद सिंह ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास जताकर मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। उन्होंने कहा कि मैं इस दायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगा।
उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के माध्यम से गांव गांव जाकर किसानों की समस्याओं को सुनना, उन्हें सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ दिलाना और संगठन को और अधिक मजबूत करना ही मेरी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों के हित में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। मैं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।
Author Profile

Latest entries
राजनीतिNovember 6, 2026वाराणसी: रामपुर निवासी बने भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी
वाराणसीNovember 4, 2026वाराणसी: वरिष्ठ भाजपा नेता व विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चंदेल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
समाचारNovember 4, 2026जौनपुर: शादी का निमंत्रण बांटकर लौट रहा 28 वर्षीय सुधांशु बना हादसे का शिकार, डंपर की चपेट में बुझ गया घर का चिराग
वाराणसीNovember 4, 2026वाराणसी: चोलापुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, शव की शिनाख्त नहीं – पुलिस ने की पहचान की अपील
