November 4, 2026
Screenshot 2026-11-04 at 1.25.37 PM

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र में जियो पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल साइकिल सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, 02 नवंबर 2026 को शाम करीब 8:30 बजे दानगंज से चोलापुर आने वाली साइड पर जियो पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने साइकिल से जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे रात 9:15 बजे 108 एंबुलेंस से सीएससी चोलापुर लाया गया, जहां से उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर किया गया।

इलाज के दौरान 03 नवंबर 2026 को उसकी मौत हो गई। शव पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के शव गृह में रखा हुआ है।

थाना कैंट से मेमो प्राप्त होने के आधार पर वरिष्ठ उप निरीक्षक जगदीश सिंह द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की अपील –
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस व्यक्ति को पहचानता हो या उसके परिजनों के बारे में जानकारी रखता हो, तो तत्काल थाना चोलापुर या थाना कैंट से संपर्क करें, ताकि शव परिजनों को सौंपा जा सके।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  मोहाली पंजाब: टीडीआई स्मार्ट सिटी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का हुआ गठन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *