September 25, 2026
Screenshot

Screenshot

आराजी लाइन: 85 किसानों को मिले निःशुल्क मिनीकीट, मृदा स्वास्थ्य पर दी गई जानकारी

वाराणसी। आराजी लाइन ब्लॉक के बहुउद्देशीय कृषि कल्याण केंद्र, जंसा में बुधवार को रबी सीजन 2026-27 के तहत निःशुल्क मिनीकीट बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रोहनिया के विधायक डॉ. सुनील पटेल मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता वाराणसी मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला कृषि रक्षा अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा ने की। उन्होंने किसानों को कीट एवं रोग प्रबंधन और बीज शोधन के गुर सिखाए। इसके बाद मृदा परीक्षण अधिकारी ने किसानों को समझाया कि स्वायल हेल्थ कार्ड के अनुसार 12 पोषक तत्वों का संतुलित उपयोग कैसे करें, जिससे पैदावार बढ़े।

संयुक्त कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार ने कृषि विभाग की सभी योजनाओं – पीएम किसान, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सोलर पंप और अनुदान पर मिलने वाले यंत्रों के बारे में विस्तार से बताया।

अंत में विधायक डॉ. सुनील पटेल ने किसानों को निःशुल्क मिनीकीट बीज वितरित किए और कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करना है।

इस मौके पर एडीओ कृषि विनय कुमार मिश्रा, एडीओ कृषि रक्षा डॉ. मनोज कुमार सिंह, उदयराज सिंह, अमरजीत पटेल सहित ब्लॉक के सभी कर्मचारी और करीब 85 प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
न्यूज़ एडिटर | देहाती लेखक
Latest entries
See also  जरूरत कि खबर: Karwa Chauth Vrat Katha 2025: करवाचौथ पर पढ़ें ये व्रत कथा, अखंड सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद, जानें संपूर्ण व्रत कथा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *