October 7, 2026
Screenshot

Screenshot

1078 पर शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, GD नंबर 926154008407 को बताया फर्जी, पीड़ित ने कहा – “सुलह कर लो नहीं तो जेल भेज देंगे”

सीतापुर/महोली (देहाती लेखक) 06 अक्टूबर 2026।

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की पोल खोलती एक और घटना जनपद सीतापुर के महोली तहसील से सामने आई है, जहां पुलिस की गुंडागर्दी और सत्ता के संरक्षण में कश्यप समाज के उत्पीड़न का घिनौना चेहरा उजागर हुआ है।

मामला क्या है?

पीड़ित दुर्गेश कश्यप पुत्र रामचंद्र, निवासी गोहला गोपल टोला, महोली ने अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि दिनांक 29/09/2026 की रात 12:30 बजे पुलिस ने उसे उसके घर से जबरन उठा लिया। परिजनों ने तत्काल *1078 पर शिकायत की (आवेदन संख्या 926154008407) लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।

आरोप है कि थाना परिसर में समारे चौकी इंचार्ज द्वारा दुर्गेश के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई और धमकाया गया कि “सुलह कर लो, नहीं तो फर्जी मुकदमे में जेल भेज देंगे।”

सबसे शर्मनाक बात यह है कि दुर्गेश की तहरीर पर FIR दर्ज करने के बजाय, पुलिस ने विपक्षी की फर्जी तहरीर पर उल्टा पीड़ित के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया। इससे साफ होता है कि महोली पुलिस पूरी तरह पक्षपातपूर्ण और भ्रष्ट तरीके से काम कर रही है।

भाजपा सरकार में कश्यप समाज निशाने पर – चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा

यह कोई पहली घटना नहीं है। भाजपा सरकार में लगातार कश्यप समाज के लोगों के साथ इस तरीके की घटनाएँ हो रही हैं। कहीं हत्या, कहीं जमीन हड़पना, कहीं थाने में पीटना – कश्यप समाज का योजनाबद्ध तरीके से शोषण किया जा रहा है।

See also  Varanasi News: 21 नवंबर को रामेश्वर तीर्थ में होगा वार्षिक लोटा भंटा मेला, प्रशासन ने की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की पूरी तैयारी

कश्यप समाज के लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सरकार सिर्फ वोट के समय कश्यप समाज को याद करती है, लेकिन जब न्याय देने की बारी आती है तो पुलिस को खुली छूट दे देती है। अगर यही रवैया रहा तो इसका खामियाजा आगामी चुनाव में भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा। कश्यप समाज अब चुप नहीं बैठेगा।

पीड़ित परिवार की मांग

1. 29/09/2026 की रात की थाना परिसर की पूरी CCTV फुटेज तत्काल सुरक्षित की जाए।
2. 1076 और GD की फर्जी कार्रवाई की जांच हो।
3. दोषी दरोगा और चौकी इंचार्ज के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर उन्हें निलंबित किया जाए।
4. पीड़ित दुर्गेश कश्यप को न्याय दिया जाए।

अगर इस मामले में न्याय नहीं मिला तो देहाती लेखक इस लड़ाई को लखनऊ तक ले जाएगा।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  हत्या का आरोप: अज्ञात युवक का कुएं में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *